{"_id":"60354a638ebc3ee8ef00aeb4","slug":"youth-dies-in-vehicle-collision-quarrel-in-the-house-lakhimpur-news-bly4382650184","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से युवक की मौत, घर में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से युवक की मौत, घर में कोहराम
विज्ञापन
मोहम्मदी। मंगलवार की सुबह गोमती पुल के पास किसी वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को जब तक सीएचसी पहुंचाया जाता, तब तक रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
थाना हैदराबाद के गांव वगहा कुरिया अजान निवासी विनोद (40) बाइक से जनपद शाहजहांपुर के थाना शेरा मऊ के गांव मिरगापुर में अपनी ससुराल से घर लौट रहे थे। रास्ते में गोमती पुल के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह पुल की दीवार से टकराकर नीचे गिर गए।
राहगीरों ने घटना की सूचना समाजसेवी शिवम राठौर को दी, जिसके बाद वह और उनकी मां जानकी एंबुलेंस से घायल को सीएचसी लेकर आए। मृतक की पत्नी के भाई विनीत कुमार की तहरीर पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।