फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Youth dies by drowning in Sharda river

शारदा नदी में डूबकर युवक की मौत

Thu, 11 Mar 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Youth dies by drowning in Sharda river
सलीमाबाद (निघासन)। गेहूं का खेत देखकर घर लौटते समय शारदा नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव मुर्गहा निवासी रंजीत ने बताया कि गांव के ही संतराम (44) का खेत शारदा नदी के पार भीरा थानाक्षेत्र के गांव रामनगर के पास स्थित है। मंगलवार की दोपहर दोनों लोग सोतिया नाला और शारदा नदी पार कर खेत देखने गए थे। शाम करीब पांच बजे दोनों खेत से लौट रहे थे। रंजीत नदी पार करके बाहर आ गया, लेकिन संतराम नदी पार करते समय गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने शारदा नदी में उसकी तलाश की। करीब दो घंटे बाद उसका शव बरामद हो सका। सूचना पर पहुंची भीरा और निघासन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पांच बेटी और दो बेटे हैं। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed