फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Youth dies after getting hit by wire while extinguishing fire

Lakhimpur Kheri News: आग बुझाते समय तार की चपेट में आने से युवक की मौत

Sat, 25 Jan 2025 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after getting hit by wire while extinguishing fire
मझगईं नौगवां निवासी मृतक सुनील का फाइल फोटो।
मझगईं। क्षेत्र के नौगवां गांव में कमरे की आग बुझाने घुसा एक युवक खुले तारों की चपेट में आ गया। जिसमें उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


नौगवां गांव निवासी विश्वेशर का 31 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार शुक्रवार सुबह मजदूरी पर गन्ना छिलाई करने गया था। इस बीच दोपहर दो बजे वह घर खाना खाने पहुंचा था। बताया जाता है कि पत्नी नल पर कपड़े धो रही थी। इस बीच कमरे से अचानक से धुआं उठते देखकर सुनील व उसकी पत्नी भौचक्के रह गए।
आनन-फानन आग बुझाने के लिए सुनील ने दरवाजा खोलकर जलते हुए कपड़ों को बाहर फेंकना शुरू कर दिया। इस बीच शॉर्ट सर्किट से लगी आग में खुले तारों की चपेट में आ गया। करंट लगने से तड़पने लगा। जब तक परिजन उसकी मदद के लिए पहुंचते उससे पहले ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

युवक की मौत से माता-पिता, बड़े भाई समेत तीन बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। ग्राम प्रधान ने मझगईं थाना पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------------

दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

मृतक सुनील की मौत से उसकी मानसिक बीमार पत्नी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया गया कि सुनील दो मासूम बच्चों और पत्नी का भरण पोषण करने के लिए दिनभर मेहनत-मजदूरी करते हुए कमा कर लाता था। पति की मौत से मानसिक बीमार पत्नी सीमा भी बार-बार बेहोश हो रही थी। जिसको अन्य परिजन संभालने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed