{"_id":"6329f22394a09c561f51ef47","slug":"youth-accused-police-of-beating-him-in-police-station-in-palia-kalan-of-lakhimpur-kheri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: युवक ने थाने में पीटने का लगाया आरोप, हालत गंभीर, मां बोली- घर से पकड़कर ले गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: युवक ने थाने में पीटने का लगाया आरोप, हालत गंभीर, मां बोली- घर से पकड़कर ले गई पुलिस
Tue, 20 Sep 2022 10:32 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, पलिया कलां
अमर उजाला नेटवर्क, पलिया कलां
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 20 Sep 2022 10:32 PM IST
सार
युवक को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी के पलिया कलां इलाके के अतरिया गांव निवासी एक युवक ने पुलिस पर घर से पकड़कर कोतवाली लाकर पीटने का आरोप लगाया है। गंभीर हालत में युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
अतरिया बड़ा गांव निवासी निशा पत्नी ताहिर ने बताया कि बीती रात कुछ पुलिस वाले उसके घर पर आए और उसके बेटे को जबरन उठा ले गए, जब वह अपने बेटे से मिलने पलिया थाने पहुंची तो वहां पर पता चला कि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल है। जिसके बाद उसको अस्पताल ले जाया गया जहां पर बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
मां निशा का कहना है कि पुलिस ने रात में 12 बजे उसके बेटे को उठाया और लगातार उसको प्रताड़ित किया, दो सिपाहियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर महिला ने रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। इस मामले में कोतवाल पीके मिश्रा का कहना है कि कोई भी गलत कार्रवाई नहीं की गई है युवक की तबीयत खराब हो गई थी जिसके बाद उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन