{"_id":"595b9c824f1c1b3e758b4c3b","slug":"young-spies-and-police-personnel-clash","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं की सपाइयों और पुलिस कर्मियों से भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं की सपाइयों और पुलिस कर्मियों से भिड़ंत
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 04 Jul 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
विरोध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजम खां का पुतला फूंकने के दौरान मामला गर्माया, लोहिया भवन (सपा कार्यालय) के सामने की नारेबाजी
युवा संवाद सेवा संस्थान के बैनर तले युवाओं ने सपा नेता आजम खां द्वारा सैनिकों पर दिए गए आपत्तिजनक बयान को लेकर कड़ा विरोध जताया। युवाओं ने आजम खां के पुतले का जुलूस प्रमुख मार्गों से निकालकर नारे लगाए। फिर लोहिया भवन (सपा कार्यालय) के सामने नारेबाजी करते हुए पुतला फूंक दिया। इस दौरान सपाइयों ने विरोध भी किया, जिससे युवाओं और सपाइयों के बीच झड़प भी हुई। सूचना पाकर मौैके पर पहुंचे कोतवाल कुलदीप तिवारी ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया, तो नाराज युवाओं से उनकी भी नोकझोंक हो गई।
सेना के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर लोगों का गुस्सा अभी शांत नहीं हुआ है। इस कड़ी में मंगलवार को युवा संवाद सेवा संस्थान के कार्यकर्ता सुभाष पार्क में एकत्र हुए, जिसमें सुमित जायसवाल मोदी ने कहा कि इस विरोध प्रदर्शन से सभी राजनीतिक पार्टियों को संदेश देना चाहते हैं कि आजम खां जैसे देशद्रोहियों का पार्टियां सामूहिक बहिष्कार करें। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि ऐसे देशद्रोहियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। सेना के वीर जवानों के खिलाफ किसी भी अभद्र टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने आजम खां का पुतला लेकर बड़े चौराहा होते हुए जुलूस निकालकर नारेबाजी की। जेल चौराहे पर स्थित लोहिया भवन के सामने आजम खां का पुतला फूंककर विरोध जताया। कार्यक्रम का संयोजन अंकुर शुक्ला, आलोक शुक्ला, धीरज गुप्ता, सुभांग सिंह, सूर्यप्रकाश मिश्रा, विजय कुमार मिश्रा, विशाल, शुभम, अमन मिश्रा, अमन गुप्ता, शांतनु, रामजी, पार्थ आदि लोग मौजूद रहे।
पुतला फूंकने के दौरान सपाइयों से हुई भिड़ंत
सपा कार्यालय लोहिया भवन में मौजूद सपा नेताओं ने कार्यालय के सामने अपने नेता आजम खां के खिलाफ लग रहे मुर्दाबाद के नारों का विरोध किया। इसके बाद पुतला फूंक रहे युवाओं से नोक झोंक होने लगी। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करा दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने छीना पुतला, तो भिड़ गए युवा
सपा कार्यालय के सामने आजम खां का पुतला फूंकने को लेकर हो रहे विवाद के दौरान पहुंची कोतवाली पुलिस ने युुवाओं से पुतला छीनने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और युवाओं में काफी देर तक छीना छपटी होती रही। लेकिन कार्यकर्ता पुतला जलाने में कामयाब रहे।
सपा जिलाध्यक्ष ने तहरीर देकर लगाया हमले का आरोप
आजम खां का पुतला फूंक रहे युवाओं से हुई झड़प के बाद सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल और एलएलसी शशांक यादव कोतवाली पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं पर गाली-गलौज कर हमले की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। एमएलसी शशांक यादव ने कहा कि पार्टी कार्यालय के सामने आकर अराजकता और गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, बल्कि ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। उन्होंने सपा नौजवानों से सड़कों पर उतरने का आहवान किया है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में पुतला फूंकने का अधिकार है, लेकिन कार्यालय के सामने पुलिस संरक्षण में पुतला फूंकना, गालियां देते हुए कार्यालय पर हमले का प्रयास करना गुंडई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला उपाध्यक्ष क्रांति कुमार सिंह, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष रियाजुल्ला खां के साथ शहर कोतवाल के सामने मारपीट की कोशिश की गई और कोतवाल तमाशबीन बने रहे। इस दौरान अशोक वर्मा, तृप्ति अवस्थी, योगेंद्र सिंह, हरजीत सिंह, रविशंकर वर्मा, अजय सिंह मौजूद रहे।