फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Young man reached the police station after killing a friend with a shovel

Lakhimpur Kheri News: फावड़े से दोस्त की हत्या कर थाने पहुंचा युवक

Tue, 04 Jul 2023 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Young man reached the police station after killing a friend with a shovel
फाइल फोटो भानु,
मैगलगंज। थाना क्षेत्र के बेहड़ा जोरावर गांव में रविवार रात शराब के नशे में एक युवक ने अपने ही दोस्त की फावड़े से हत्या कर दी और थाने पहुंच गया। रात 11 बजे की वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मढ़िया घाट चौकी के बेहड़ा जोरावर गांव निवासी 28 वर्षीय भानू पुत्र केदार कुशवाहा और मुंशीलाल में गहरी दोस्ती थी। साथ उठना-बैठना और पीना-खाना होता था। बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात भानू और मुंशीलाल अपने कुछ साथियों के साथ गांव के बाहर खेत के पास बैठकर शराब पी रहे थे। इसी बीच नशे की हालत में दोनों में विवाद शुरू हो गया। ताव में आए मुंशीलाल ने पास में रखे फावड़े से भानू की गर्दन पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिये। इससे भानू की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

भानू का लहूलुहान शव छोड़कर अन्य साथी भाग गए। उधर, जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जबकि दोस्त की हत्या कर मुंशीलाल खुद ही थाने पहुंच गया और हत्या का गुनाह भी कबूल लिया। नवनियुक्त थाना प्रभारी विवेक उपाध्याय घटनास्थल पहुंचे। सूचना मिलते ही सीओ मितौली सुबोध जायसवाल भी आ गए। पुलिस को भानू के शव के पास खून से सना फावड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने फावड़े को कब्जे में लेकर परिजनों के बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर मुंशीलाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक शराब व अन्य प्रकार के नशे का आदी था। इस वजह से घर पर न रहकर गांव में ही घूमता-फिरता था। मृतक की शादी नहीं हुई थी।

ग्रामीणों ने बताया है कि मृतक नशे का आदी था। दोनों नशे में थे। मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
- सुबोध जायसवाल, सीओ

फाइल फोटो भानु,

फाइल फोटो भानु,

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed