{"_id":"64a9555d8188c1b10605d1e7","slug":"young-man-misdeeds-15-year-old-girl-in-lakhimpur-kheri-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरी में किशोरी से दुष्कर्म: ननिहाल में आई थी 15 साल की लड़की, पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खीरी में किशोरी से दुष्कर्म: ननिहाल में आई थी 15 साल की लड़की, पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म
Sat, 08 Jul 2023 05:54 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 08 Jul 2023 05:54 PM IST
सार
खीरी टाउन क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित किशोरी सीतापुर जनपद की रहने वाली है। वह यहां अपनी ननिहाल आई थी। ननिहाल के पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लखीमपुर खीरी में अपनी ननिहाल आई सीतापुर जिले के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी छत पर बने शौचालय में शौच करने गई थी, तभी पड़ोसी युवक किशोरी को शौचालय के पास से खींच ले गया। पुलिस ने किशोरी के नाना की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
सीतापुर जिले के एक गांव में रहने वाली किशोरी खीरी थाने के गांव निवासी नाना के घर आई थी। बृहस्पतिवार को देर रात किशोरी छत पर बने शौचालय में शौच करने गई थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक नीरज किशोरी को खींच ले गया और दुष्कर्म किया। काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों ने तलाश की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- 'तेरे लिए जान भी दे दूंगा': प्रेमी ने किया नदी में कूदने का ड्रामा, प्रेमिका ने दे दिया धक्का
विज्ञापन
आहट सुनकर युवक किशोरी को छोड़कर भाग गया। किशोरी ने आपबीती ननिहाल के लोगों का बताई। पीड़िता के नाना ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष राजू राव ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पीड़ित किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है।