{"_id":"69c9654db6757610e10848aa","slug":"young-man-dies-of-burns-brother-in-law-accused-of-setting-him-on-fire-by-pouring-petrol-on-him-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-171593-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जलने से युवक की मौत, साले पर पेट्रोल डाल आग लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जलने से युवक की मौत, साले पर पेट्रोल डाल आग लगाने का आरोप
Sun, 29 Mar 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
पलियाकलां। मोहल्ला सुभाष नगर के एक युवक की छत्तीसगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई। परिजनों ने साले पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है, जबकि पत्नी ने इसे आत्महत्या का मामला बताया है।
सुभाष नगर निवासी शाहिद का 30 वर्षीय पुत्र साहिल काम के सिलसिले में छत्तीसगढ़ गया था। परिजन कलीम के मुताबिक, वहीं पर काम के दौरान उसका प्रेम-प्रसंग नीलम नाम की युवती से हुआ और दोनों ने निकाह कर लिया। एक साल पहले साहिल एक बेटी का पिता बना, लेकिन बच्ची जीवित नहीं बची। बीते कुछ महीनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था।
कलीम के अनुसार, रमजान के महीने में चांद रात को साहिल ड्यूटी से लौटकर घर आया और बिस्तर पर लेट गया। आरोप है कि तभी उसका साला पेट्रोल लेकर आया और सोते समय उस पर डालकर आग लगा दी।
विज्ञापन
बुरी तरह झुलसे साहिल ने छत्तीसगढ़ के अस्पताल से वीडियो कॉल कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे घर ले आए और ईद के दूसरे दिन वह किसी तरह पलिया पहुंचा। कुछ दिन घर पर रहने के बाद वह अपने दादा-दादी के पास चला गया।
शनिवार दोपहर तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक जिला अस्पताल में इलाज के दौरान साहिल ने अपने फूफा को बताया कि चांद रात को साले ने ही उस पर पेट्रोल डालकर आग लगाई थी। बयान देने के दौरान ही उसकी मौत हो गई।
वहीं दूसरी ओर साहिल की पत्नी नीलम का कहना है कि उनके बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद साहिल ने खुद ही तेल डालकर आग लगा ली थी। संवाद