फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Yogi government will give 60 bikes for patrolling in Dudhwa Tiger Reserv

Lakhimpur Kheri News: दुधवा टाइगर रिजर्व में पेट्रोलिंग के लिए योगी सरकार देगी 60 बाइक

Sun, 26 Mar 2023 05:23 PM IST
lakhimpur kheri Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 Mar 2023 05:23 PM IST
सार

बाइकें लाने के लिए संबंधित डिवीजनों में चयनित वनकर्मी रविवार को लखनऊ पहुंच गए हैं। यह बाइकें वन दरोगा और वन रक्षक को दी जाएंगी। 

विज्ञापन
Yogi government will give 60 bikes for patrolling in Dudhwa Tiger Reserv
दुधवा टाइगर रिजर्व - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर) को 60 मोटर साइकिलों की सौगात मिलेगी। सरकार ये बाइकें वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए पेट्रोलिंग के लिए दे रही है। दक्षिण खीरी वन प्रभाग को भी 20 बाइकें दी जा रही हैं।

विज्ञापन


दुधवा टाइगर रिजर्व के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक/ एफडी बी प्रभाकर ने बताया कि इको टूरिज्म विकास के लिए मुख्यमंत्री ने सरकार दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर डीटीआर के फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड क्रमशः दुधवा 30, बफरजोन 15 के अलावा कतर्नियाघाट ( वन्यजीव प्रभाग) को 15 मिलाकर कुल 60 बाइकें दे रहे हैं। 
विज्ञापन


Lakhimpur Kheri News: मैगलगंज में गोमती नदी पर बना फोरलेन पुल तीन जगह क्षतिग्रस्त, आवागमन रोका गया
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि फील्ड कर्मी वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा में बेहतर ढंग से काम कर सकें। ये बाइकें सोमवार को लखनऊ में भेंट की जाएगी। जहां इन्हीं नई बाइकों से रैली भी निकाली जाएगी। 

बाइकें लाने के लिए संबंधित डिवीजनों में चयनित वनकर्मी रविवार को लखनऊ पहुंच गए। डीएफओ संजय बिस्वाल ने बताया कि दक्षिण खीरी वन प्रभाग में भी मुख्यमंत्री की ओर से 20 बाइकें मिल रही है। यह बाइकें वन दरोगा और वन रक्षक को दी जाएंगी। बाइक लेने के लिए वन कर्मी रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed