{"_id":"648a0e5048270b47c50eeef4","slug":"yoga-week-starts-from-today-in-collectorate-auditorium-lakhimpur-news-c-4-1-182172-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कलक्ट्रेट सभागार में योग सप्ताह का आज से आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कलक्ट्रेट सभागार में योग सप्ताह का आज से आगाज
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। हर साल की तरह इस बार भी नौवां अंतर राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन होगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। पुलिस लाइन सभागार में 21 जून को बड़े स्तर पर योग शिविर लगेगा।
हालांकि इसके उपलक्ष्य में जिला कारागार में तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन हुआ। इसमें योग प्रशिक्षक कुलदीप वर्मा व सहायक सीमा देवी ने हर घर योग थीम पर बंदियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास एवं योगासन के क्रम में ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, अर्धचक्रासन, वज्रासन, उत्तानमंडूकासन, शशकासन, भुजंगासन, आदि योगासनों के साथ ही कपालभाति, अनुलोम विलोम, शीतकारी एवं भ्रामरी प्राणायाम कराया। साथ ही इन आसनों एवं प्राणायाम से होने वाले लाभों के बारे में भी बताया गया।
इसके साथ बृहस्पतिवार को 11 बजे कलक्ट्रेट सभागार में योग सप्ताह का शुभारंभ होगा। इसका उद्घाटन सदर विधायक योगेश वर्मा एवं डीएम करेगें। इस दौरान जेलर पंकज सिंह उपस्थित रहे।