फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   'Yoga for health and to adopt H'

‘सेहत के लिए ऊं को अपनाएं और योग करें’

Wed, 01 Jun 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 01 Jun 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
'Yoga for health and to adopt H'
योगा - फोटो : getty images
केंद्रीय मंत्री श्रीपाद येस्सो नाईक ने कहा
विज्ञापन

केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपाद येस्सो नाईक ने कहा कि इस बार 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अच्छी सेहत के लिए लोग ऊं को अपनाएं और योग करें। उन्होंने विश्वास जताया कि पिछली बार जिन लोगों ने ऊं का विरोध किया था, वह इस बार स्वस्थ शरीर के लिए जरूर ऊं कहेंगे। वह बोले कि प्रतिदिन योग करके हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं।

ऊं शब्द को लेकर एक समुदाय की ओर से  जताई जा रही आपत्ति पर उन्होंने कहा कि जो ऊं का उच्चारण नहीं करना चाहता है वह न करे लेकिन योग अवश्य करे, क्योंकि योग हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है। उन्होंने बताया कि इस बार 21 जून को होने वाला योग दिवस सरकार नहीं बल्कि आयुष मंत्रालय आयोजित कराएगा। दादरी के एखलाक मामले में कहा कि कानून अपना काम करेगा। केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए चल रही बहस के सवाल को टाल दिया। उन्होंने कहा कि इसका फैसला हाईकमान लेगा। वक्त आने पर सब कुछ साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed