{"_id":"574eecae4f1c1b7b74108ac6","slug":"yoga-for-health-and-to-adopt-h","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सेहत के लिए ऊं को अपनाएं और योग करें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सेहत के लिए ऊं को अपनाएं और योग करें’
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 01 Jun 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
योगा
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री श्रीपाद येस्सो नाईक ने कहा
केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपाद येस्सो नाईक ने कहा कि इस बार 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अच्छी सेहत के लिए लोग ऊं को अपनाएं और योग करें। उन्होंने विश्वास जताया कि पिछली बार जिन लोगों ने ऊं का विरोध किया था, वह इस बार स्वस्थ शरीर के लिए जरूर ऊं कहेंगे। वह बोले कि प्रतिदिन योग करके हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं।
ऊं शब्द को लेकर एक समुदाय की ओर से जताई जा रही आपत्ति पर उन्होंने कहा कि जो ऊं का उच्चारण नहीं करना चाहता है वह न करे लेकिन योग अवश्य करे, क्योंकि योग हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है। उन्होंने बताया कि इस बार 21 जून को होने वाला योग दिवस सरकार नहीं बल्कि आयुष मंत्रालय आयोजित कराएगा। दादरी के एखलाक मामले में कहा कि कानून अपना काम करेगा। केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए चल रही बहस के सवाल को टाल दिया। उन्होंने कहा कि इसका फैसला हाईकमान लेगा। वक्त आने पर सब कुछ साफ हो जाएगा।