फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   yd College yesterday The entry form Btenge

वाईडी कॉलेज में कल से बटेंगे प्रवेश फार्म

Sun, 07 Jun 2015 07:46 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 07 Jun 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन
युवराजदत्त महाविद्यालय का नया शैक्षिक सत्र एक जुलाई से शुरू हो रहा है। सत्र 2015-16 में विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया के लिए पंजीकरण और फार्म वितरण नौ जून से महाविद्यालय के नए प्रशासनिक भवन से किया जाएगा। प्रवेश फार्म का वितरण 28 जून तक चलेगा। भरे  प्रवेश आवेदन फार्म 17 जून से 30 जून तक जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. आरके सिंह ने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद न फार्म बांटे जाएंगे और न ही जमा किए जाएंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार स्नातक द्वितीय, तृतीय और स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश दो जुलाई से नौ जुलाई तक किए जाएंगे। प्राचार्य ने बताया कि प्रथम, द्वितीय वर्ष की कक्षाओं में जो विद्यार्थी विश्वविद्यालय के नियमानुसार बैक पेपर परीक्षा के अर्ह होेंगे उन्हें भी अगली कक्षा में अस्थाई रूप से प्रवेश दिया जाएगा। स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की तय सीटों के सापेक्ष प्रवेश के लिए मेरिट सूची का प्रकाशन नौ जुलाई को किया जाएगा। इसके प्रवेश नौ जुलाई से 16 जुलाई तक होंगे। सीटें रिक्त रहने पर अगली प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन 18 जुलाई को किया जाएगा और उसके प्रवेश सीटें भरने तक किए जाएंगे। सभी स्नातक और परास्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश मेरिट सूची के आधार पर किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत परीक्षा उत्तीर्ण अथवा एक वर्ष गैप वाले छात्रों की अपेक्षा संस्थागत छात्र के रूप में इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण छात्रों को प्रवेश में वरीयता दी जाएगी। एमए प्रथम वर्ष अंग्रेजी साहित्य में प्रवेश विश्वविद्यालय स्तर पर 23 और 24 जून को आयोजित प्रवेश परीक्षा के बाद काउंसिलिंग के माध्यम से किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed