मैगलगंज खीरी। मैगलगंज क्षेत्र के पारसनाथ ऋषिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम एवं मढ़िया घाट स्थित संस्कृत महाविद्यालय परिसर में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया हुआ। इसमें 21 ब्राह्मण छात्रों का यज्ञोपवीत संस्कार किया गया। कार्यक्रम के बाद कन्याभोज व विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।
संस्कृत महाविद्यालय मढ़िया घाट के प्रधानाचार्य राजीव द्विवेदी ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्कृत महाविद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाले 21 बटुक वेदपाठियों के सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन हुआ। यज्ञोपवीत कार्यक्रम में छात्रों के परिजन भी मौजूद रहे। यज्ञोपवीत संस्कार के बाद कन्याभोज सहित विशाल भंडारे में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान मुख्य रूप से आचार्य अनिरुद्ध दीक्षित, नागेश शुक्ल, शोभित मिश्र, अमन तिवारी, पप्पू शुक्ल, हितेश तिवारी, छोटे मिश्र, अमित शुक्ल, सरनाम सिंह, दीपू सोनी और पवनेश तिवारी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।