फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   World Post Day Mahesh Patwari created a unique collection of Postal Stamps

विश्व डाक दिवस: गोला के महेश पटवारी ने बनाया अनूठा संग्रह, कई देशों के डाक टिकटों को सहेजा

Wed, 09 Oct 2024 07:35 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Oct 2024 07:35 AM IST
सार

गोला के महेश पटवारी ने डाक टिकटों का अनूठा संग्रह बनाया है। उनके पास देश-विदेश के हजारों टिकट हैं।  

विज्ञापन
World Post Day Mahesh Patwari created a unique collection of Postal Stamps
महेश पटवारी ने बनाया डाक टिकटों का संग्रह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तकनीक और आधुनिकता के चलते चिट्ठी-पत्रियों का चलन अब भले ही नहीं रहा, लेकिन अब भी ऐसे लोग हैं, जो संचार के पुराने माध्यम डाक से जुड़ी चीजें सहेजकर रखे हैं। ऐसे ही एक व्यक्ति हैं गोला के महेश पटवारी, जिनके पास देश-विदेश के बड़ी संख्या में डाक टिकटों का अनूठा संग्रह है।

विज्ञापन


डाक सेवाओं के सुनहरे अतीत से लेकर इसके वर्तमान तक के सफर की उपलब्धियों को संजोने के लिए हर वर्ष नौ अक्तूबर को देश में विश्व डाक दिवस मनाया जाता है। विश्व डाक दिवस को लेकर गोला गोकर्णनाथ के सामाजिक कार्यकर्ता महेश कुमार पटवारी की चर्चा इसलिए कि उन्होंने भारतीय ही नहीं बल्कि विश्व के अन्य कई देशों के नए-पुराने डाक टिकटों को सहेज कर रखा है।
विज्ञापन


गोला के मोहल्ला कुम्हरन टोला निवासी महेश ने बताया कि 1970 के दशक में देश-विदेश से आने वाले पत्रों में लगे डाक टिकट खेल-खेल में एकत्र करते हुए यह कब शौक में बदल गया पता ही नहीं चला। इसके बाद तो वह झारखंड, बिहार, कोलकाता आदि रिश्तेदारी में जाने पर वहां भी हर समय डाक टिकट ही तलाशते रहते थे। डाक टिकटों के संग्रह के कारण वह लखनऊ के प्रमुख डाकघर जीपीओ में फिलेटली क्लब के भी सदस्य बन चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई देशों के हैं डाक टिकट 
महेश पटवारी बताते हैं कि उनके पास मनामा स्टेट के तीन टिकट ऐसे हैं जो जरा सा हिलाने पर अपना रंग बदलते हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, एंटीगुआ, पाकिस्तान, अमेरिका, बुल्गारिया, बर्मा, श्रीलंका, वियतनाम, दुबई, फ्रांस, अल्जीरिया, जर्मनी, नीदरलैंड, इंडोनेशिया, ईरान, इटली, केन्या, मलेशिया, स्पेन, जॉर्डन, साउथ अफ्रीका, मंगोलिया, मैक्सिको, नेपाल आदि देशों के भी तमाम डाक टिकट मौजूद हैं।

महेश पटवारी के पास डाक टिकट संग्रह में महात्मा गांधी की दांडी यात्रा, भरतनाट्यम, नेहरू गांधी वार्ता, पहला विश्व कृषि मेला, विश्व टेबल टेनिस, आर्य समाज, तात्या टोपे, टीपू सुल्तान, रानी लक्ष्मीबाई, बाल गंगाधर तिलक, आचार्य विनोबा भावे, बेगम हजरत महल, एनी बेसेंट, होमी जागीर भाभा, तुलसीदास, कबीर, मीरा, डॉ. अब्दुल कलाम आजाद समेत तमाम महापुरुषों- स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के, वैज्ञानिकों के डाक टिकट संग्रहीत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed