फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Workers will not work again today Dudhwa

आज से फिर काम नहीं करेंगे दुधवा कर्मी

Tue, 15 Dec 2015 10:16 PM IST
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)।
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। Updated Tue, 15 Dec 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
Workers will not work again today Dudhwa
डीएम के विरोध में दुधवा नेशनल पार्क में एक बार फिर बुधवार को तालाबंदी होने जा रही है। सांकेतिक विरोध जता रहे कर्मियों ने मंगलवार को मुख्यालय में विरोध के स्वरूप को बदलते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दुधवा मुख्यालय में मंगलवार को एक  बैठक हुई, जिसमें कर्मियों ने कहा कि शनिवार को हुई बैठक में उत्तर प्रदेश वन रक्षक संघ के अध्यक्ष राम प्रसाद समेत कई वक्ताओं ने साफ कह दिया था कि डीएम पर कार्रवाई नहीं हुई तो यह लड़ाई अब आरपार की होगी ।
विज्ञापन

इसके बाद सभी संगठनों ने प्रमुख वन संरक्षक के जरिए शासन से मांग की थी कि 15 दिसंबर तक डीएम का तबादला नहीं हुआ तो वे 16 दिसंबर से पूरी तरह हड़ताल पर चले जाएंगे। इसी के तहत 16 दिसंबर को हड़ताल की जा रही है और इस हड़ताल में वे  दुधवा में न तो पर्यटन का कार्य करेंगे और न ही सैलानियों को कोई सेवा मुहैया कराएंगे।  कामकाज भी ठप कर दिए जाएंगे और कार्यालयों में तालाबंदी कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यालय पर प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। इस दौरान कर्मियों ने कहा कि यह हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक डीएम का तबादला नहीं होता है।  फारेस्ट मिनिस्ट्रीरियल एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री विनय वर्मा ने शस्त्रों को भी जमा करने की बात कहते हुए कहा कि अगर कार्रवाई नहीं होती है तो वे त्यागपत्र भी दे सकते हैं।
बोले, आंदोलन बढ़ा तो  दुधवा जंगल और उसके दुर्लभ जानवर  असुरक्षित हो जाएंगे। वह सब उस जंगल को बचाने के लिए ही संघर्ष कर रहे हैं। दैनिक कर्मचारी संघ के स्थानीय इकाई अध्यक्ष तबरेज खान ने  कर्मचारी एकता में दम की बात की।

उन्होंने कहा कि डीएम के खिलाफ कार्रवाई न होने तक यह आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर रामकुमार, तबरेज खान, कौशल किशोर शर्मा, सुनील सिंह, रमेश कुमार, विजय कुमार, विनय वर्मा, सर्वेश कुमार, जयराम कुशवाहा, सद्दाम खान, मोहम्मद नफीस, वीरेंद्र चौधरी, पकंज सिंह, विनोद कुमार झा, बृजलाल, हेमंत सिंह, अरविंद कुमार आदि तमाम कई संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed