फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Workers are the strength of the party: Rekha Verma

कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत : रेखा वर्मा

Wed, 06 May 2026 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 06 May 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Workers are the strength of the party: Rekha Verma
भाजपा की जिला कार्य समिति व योजना बैठक को संबोधित करती पूर्व सांसद रेखा वर्मा। स्रोत: पार्टी
लखीमपुर खीरी। भाजपा की जिला कार्यसमिति और योजना बैठक फन मॉल सभागार में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, बूथ सत्यापन और आईटी सशक्तिकरण को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान तीन प्रस्ताव पारित किए गए और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। साथ ही 17 और 18 मई को गोला में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान कार्यशाला आयोजित करने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों और कार्यप्रणाली की जानकारी दी जाएगी।
मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ. वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि वह वर्षों से यहां आते रहे हैं और यहां के कार्यकर्ताओं की निष्ठा व मेहनत से परिचित हैं।
पूर्व सांसद रेखा वर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता विपरीत परिस्थितियों में भी संघर्ष करते हुए पार्टी की रीति-नीति को आम जनता तक पहुंचाता है। पार्टी केवल रूपरेखा तय करती है, जबकि कार्यकर्ता उसे जमीन पर उतारकर संगठन को सफलता की ओर ले जाता है।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नेतृत्व क्षमता विकसित होती है और वह समाज में बेहतर भूमिका निभाने के योग्य बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक को जिला प्रभारी वासुदेव मौर्य, अनुराग मिश्रा, शौर्य सक्सेना, विनोद लोधी, राजेश सिंह, मनोज वर्मा और रमेश चंद्र मिश्रा समेत सभी विधायकों ने संबोधित किया।

इस दौरान विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, अमन गिरी, विनोद शंकर अवस्थी, योगेश वर्मा, मंजू त्यागी, शशांक पटेल, डॉ. इरा श्रीवास्तव, विनोद मिश्रा, अभिमन्यू मिश्रा, अवनीश पटेल, उमेश शुक्ला, आशू मिश्रा, संजय मिश्रा, किरण अग्रवाल, संतोष कुमारी, रामजी मौर्य, संगीता पुरी, रश्मि गुप्ता, देवदत्त चड्ढा, राजीव मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed