फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Work on the transformer Scorching time contract workers

ट्रांसफार्मर पर काम करते  समय संविदा कर्मी झुलसा

Sat, 25 Jun 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिकन्द्राबाद।
अमर उजाला ब्यूरो सिकन्द्राबाद। Updated Sat, 25 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Work on the transformer Scorching time contract workers
करंट - फोटो : अमर उजाला
शट डाउन लेने के बाद अचानक लाइन चालू होने से हुआ हादसा 
विज्ञापन

झुलसे कर्मचारी की हालत गंभीर, लखनऊ रेफर

 बेहजम उपकेंद्र से शटडाउन लेने के बाद खंभे पर ट्रांसफार्मर चढ़ाने के दौरान अचानक करंट दौडने से गांव ढखिया निवासी 30 वर्षीय संविदा कर्मचारी लालजी झुलस गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर झुलसे कर्मचारी के पिता ने उपकेंद्र के कर्मचारियों पर जान बूझकर लाइन चालू करने का आरोप लगाया है।
बेहजम विद्युत उपकेन्द्र के नीमगांव फीडर के गांव रसूलपुर में संविदा बिजली कर्मी ढकिया बुजुर्ग निवासी लाल जी शनिवार को रसूलपुर में शटडाउन लेकर खंभे पर ट्रांसफार्मर चढ़ाने गया था। खंभे पर चढ़ते समय लाइन शुरू कर दी गई। जिससे करंट लगने से वह झुलसकर काफी ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे की सूचना से विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। झुलसे कर्मचारी को आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने हालत नाजुक बताते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया है। बता दे कि लाल जी के पिता छोटेलाल भी बेहजम उपकेन्द्र पर संविदा के तहत लाइन मैन हैं। इनके पुत्र लाल जी व कन्हैया भी काम करते हैं। झुलसे लालजी ने बताया कि वह उपकेंद्र से शटडाउन लेकर खम्भे पर चढ़ा था। 
विज्ञापन

 
लालजी ने शटडाउन मांगा था। जिस पर उपकेंद्र के कर्मचारियों ने लाइन खोलकर काम करने को कहा था। लाल जी के पिता उपकेन्द्र पर संविदा कर्मी हैं वह अपने पुत्र से काम लेते थे। झुलसा युवक संविदा कर्मचारी नहीं है। फिर भी उसे इलाज के लिए लेकर लखनऊ जा रहा हूं। लौटकर आने के बाद मामले की जांच की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय मिश्रा, जेई बिजली उपकेंद्र बेहजम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed