फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Work is sluggish and stalled, and there is doubt about the completion of projects within the stipulated timeframe.

Lakhimpur Kheri News: सुस्त तो कहीं अटके कार्य, समयावधि में परियोजनाएं पूरी होने पर संशय

Tue, 12 May 2026 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 12 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Work is sluggish and stalled, and there is doubt about the completion of projects within the stipulated timeframe.
मोम्मदी के कांकर घाट का पुल यहां पर बनना है। संवाद
लखीमपुर खीरी। कार्यों में तेजी लाने के लिए शासन ने निर्माण कार्यों की समयावधि तय कर दी है। पांच से 20 करोड़ तक की परियोजनाएं नौ माह और 20 से 100 करोड़ लागत के कार्य 15 माह में पूरे कराए जाने हैं। खीरी में भी पांच से 100 करोड़ रुपये की लागत से अधिक की परियोजनाओं में सड़क, सेतु, पहुंच मार्ग आदि 17 कार्य प्रस्तावित हैं। कुछ तो काम शुरू हो चुके, लेकिन उनकी रफ्तार धीमी है, जबकि कुछ काम अभी तक शुरू ही नहीं हो सके हैं। ऐसा ही रहा तो शासन की समयावधि प्लानिंग धरी रह जाएगी।
विज्ञापन


मोहम्मदी तहसील के अमीरनगर-बरबर मार्ग के गोमती नदी के कांकर घाट पर सेतु निर्माण, पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य 31.74 करोड़ रुपये की लागत से होना है। स्वीकृत मिले तीन महीने हो चुके हैं, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन




इस पुल के बनने से खीरी के अलावा शाहजहांपुर, हरदोई के लोगों को भी लाभ मिलेगा। अमीननगर के मगदापुर बस्तौली, वीरपुर, छतरी, कंधरापुर सैदापुर, चंदनापुर सरैया विलियम, बंजरिया, धुरहा, गरदाहा रसूलपुर व बरवर के सिमरा जानीपुर, शाहपुर जागीर, बढ़खर दुल्हापुर चौबे, दुल्हापुर किसान भानपुर, बिलाहारा मकसूदपुर, बसरा, रामपुर मदारी, बसंतापुर आदि गांवों के लोगों का सफर आसान हो जाएगा। अभी तक मोहम्मदी होकर आते-जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहम्मदी तहसील का रेहरिया से सुंदरपुर वाया पड़सर 15 किलोमीटर मार्ग 29.16 करोड़ में बनाया जाना है, इसका काम शुरू हो चुका है। सड़क के दोनों ओर खोदाई का काम शुरू हो चुका है। यह सड़क बनने से मियांपुर कॉलोनी, पलिया, अमीरनगर, परासन, शिवपुरी आदि गांवों को लाभ मिलेगा।


सिकंदराबाद के लखीमपुर- मोहम्मदी मार्ग पर चौड़ीकरण का काम डेढ़ माह पहले शुरू हो गया, जो मनिकापुर तिराहे से सिकंदराबाद तक चौड़ीकरण होना है। दोनों तरफ गिट्टी का काम हो चुका है। काम की लागत करीब 89 करोड़ रुपये है, इसकी स्वीकृति करीब तीन महीना पहले हुई थी। छह महीनों में काम पूरा कराने का दावा है।

श्रीनगर विधानसभा के फूलबेहड़ के ग्राम बसहा बड़ागांव संपर्क मार्ग पर शारदा नदी प्रस्तावित 27.32 करोड़ का सेतु, पहुंच मार्ग, सुरक्षात्मक कार्य व अतिरिक्त पहुंच मार्ग का निर्माण होना है। स्वीकृति करीब दो महीना पहले मिल चुकी, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो सका।



खगईपुरवा बड़ागांव मार्ग पर शारदा नदी के बंधे पर बने 60 मीटर लघु सेतु, पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य 6.86 करोड़ से होना है, इसका काम शुरू हो चुका है।


मितौली ब्लाॅक की ग्राम पंचायत खंजननगर के मजरा गहियापुरवा में कठिना नदी पर 16 करोड़ की लागत से 120.68 मीटर लंबा पुल बनना है। स्वीकृति हुए ढाई महीनों से अधिक हो चुके, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो सका है। इस पुल के बनने से 20 हजार की आबादी को राहत मिलेगी।



धौरहरा तहसील के रमियाबेहड़ ब्लाॅक में शारदा नहर के चेनेज 25.50 किलोमीटर टहारा से अदलाबाद तक करीब 15 किलोमीटर सड़क का निर्माण तो शुरू हो गया, लेकिन अभी तक पुल का निर्माण नहीं हो सका। इसका निर्माण 44.57 करोड़ में कराया जाना है।
विधानसभा क्षेत्र पलिया के अंतर्गत बिलहैया फार्म चंबरबोझ ग्रामसभा मकनपुर में सुहेली नदी पर पुल का निर्माण करीब 24 करोड़ की लागत से होना है। इसकी स्वीकृति तीन महीने पहले मिली थी, इसका काम अभी एक सप्ताह पूर्व शुरू हो चुका है। इसमें पिलर बनाए जाने का काम हो रहा है। पहले ही दो-तीन महीना देर से शुरू हुए काम के पूरा होने में अभी डेढ़ से दो साल लग सकते हैं।


--------------------------


परियोजनाओं का कार्य समय पर पूरा कराने का प्रयास रहता है। विभागीय अफसरों के साथ ही कार्यदायी संस्थाओं के साथ समय-समय पर समीक्षा बैठक भी की जाती है। काम धीमा होने पर कार्रवाई भी की जाती है।
-अभिषेक कुमार, सीडीओ

मोम्मदी के कांकर घाट का पुल यहां पर बनना है। संवाद

मोम्मदी के कांकर घाट का पुल यहां पर बनना है। संवाद

मोम्मदी के कांकर घाट का पुल यहां पर बनना है। संवाद

मोम्मदी के कांकर घाट का पुल यहां पर बनना है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed