{"_id":"67cdd7c92868111a4906e972","slug":"work-is-being-carried-out-by-putting-soil-on-the-road-cut-by-flood-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-140989-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बाढ़ में कटे रास्ते पर मिट्टी डालकर चलाया जा रहा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बाढ़ में कटे रास्ते पर मिट्टी डालकर चलाया जा रहा काम
विज्ञापन
बाढ़ में कटे श्रीनगर-बड़ा गांव मुख्य मार्ग पर मिट्टी पटाई कर छोड़ा। ग्रामीण
महेवागंज/फूलबेहड़। फूलबेहड़ में बाढ़ से शारदा तटबंध के अंदर कई पुलिया और रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए। बाढ़ उतरे छह महीने बीत गए, लेकिन बहाव में कटे रास्ते अब तक दुरुस्त नहीं किए गए। रास्तों पर मिट्टी डलवाकर खाना पूरी करा दी गई। अब धूल का गुबार राहगीरों को परेशान कर रहा है।
बाढ़ के बहाव में श्रीनगर-बड़ागाव पुल का अधिकांश हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल के आसपास पानी की तेज धार से कट बन गए थे। हालात ऐसे कि लोगों को पैदल निकलना भी मुश्किल था। पीडब्ल्यूडी ने मिट्टी डलवा कर खानापूर्ति कर दी। इस मार्ग से खांभी, बड़ागांव, खगईपुरवा, रंडाउहा, बसहा, बहालीपुरवा, मेहंदी सहित दर्जनों गांवों के 50 हजार लोगों का आना-जाना रहता।
रास्ते को मिट्टी डालकर पाट दिया गया। मिट्टी का गुबार लोगों को परेशान कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है, अगर रास्ते को पक्का न किया गया तो बारिश में यह दलदल में बदल जाएगा। इससे आवागमन मुश्किल होगा।