फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Work has begun to establish other temples on the Parikrama Path

Lakhimpur Kheri News: परिक्रमा पथ में अन्य मंदिरों को स्थापित करने का काम शुरू

Wed, 05 Nov 2025 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 05 Nov 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Work has begun to establish other temples on the Parikrama Path
गोला के निर्माणाधीन कॉरिडोर के वीआईपी मार्ग में तोड़ा जा रहा विधायक के परिजनों का आवास। संवाद - फोटो : -मीडिया से बातचीत करते लोक जनशक्ति पार्टी के राष्टीय प्रवक्ता एके वाजपेई। स्रोत वीडियो ग्रैब
गोला गोकर्णनाथ। नगर में शिव मंदिर कॉरिडोर में परिसर के अन्य मंदिरों को परिक्रमा पथ में स्थापित करने का काम शुरू हो गया है। वीआईपी मार्ग में विधायक परिजनों के आवास का चिन्हित हिस्सा तोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

निर्माणाधीन कॉरिडोर में मुख्य द्वार, रिटेनिंग वॉल पर लाल बलुआ पत्थर पर थ्रीडी कलाकृतियों, परिक्रमा पथ पर छत, यात्री हाल, कैफेटेरिया का निर्माण चल रहा है। निर्माण कार्य के साथ कॉरिडोर का स्वरूप भी स्पष्ट होने लगा है। कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के जेई नितिन सिंह ने बताया कि परिसर अंदर व बाहर के सभी मार्गों का निर्माण कोबल स्टोन से होगा। राजस्थान से पत्थर की खेप भी आ गई है।
विज्ञापन


कोबल स्टोन के होंगे यह मार्ग
शिवम चौराहे से पीलीभीत धर्मशाला से आगे रेलवे स्टेशन मोड़ तक, पीलीभीत धर्मशाला के सामने से शिव मंदिर के पीछे होते हुए वीआईपी मार्ग तक, अंबेडकर तिराहे से मिल डायवर्जन मार्ग को विश्वकर्मा चौराहा होते हुए वीआईपी मार्ग से जोड़ते हुए कोबल स्टोन का बनाया जाएगा। यह मार्ग 13 मीटर चौड़ा होगा। नोटिस मिलने पर इस मार्ग के दुकानदारों ने स्वेच्छा से अधिग्रहित हिस्सा तोड़ना शुरू दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed