{"_id":"672bbc892e7908ab15047de6","slug":"women-will-offer-prayers-to-the-setting-sun-today-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-132665-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आज अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देंगी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आज अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देंगी महिलाएं
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। छठ पूजा का दूसरा दिन बुधवार को खरना के साथ मनाया गया। व्रत रखने वाली महिलाएं बृहस्पतिवार शाम को सूर्य देव की पूजा करेंगी। डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी। परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगी।
छठ महापर्व में महिलाएं 36 घंटे तक निर्जल व्रत रखती हैं। खरना के दिन व्रत रखने वाली महिलाएं शुद्ध भोजन ग्रहण करती हैं। इस दिन गुड़ और चावल का भोजन विशेष रूप से बनाया जाता है। व्रत रखने वाली महिलाएं अपने परिवार के साथ मिलकर पूजा की तैयारी करती हैं।
बृहस्पतिवार शाम को छठ मैया और सूर्य देव की पूजा सामूहिक रूप से घाटों पर होगी। इसके लिए लखीमपुर के सेठघाट पर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां बिजली की व्यवस्था की जा रही है। खभों पर लाइटें लगाई जा रही हैं। पुताई का काम और पूरे घाट की सफाई भी पूरी हो चुकी है।