फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Women outnumber men at ten booths in Kasta assembly constituency.

Lakhimpur Kheri News: कस्ता विधानसभा क्षेत्र में दस बूथों पर महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ा

Thu, 16 May 2024 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Women outnumber men at ten booths in Kasta assembly constituency.
मितौली विधानसभा क्षेत्र के एक बूथ पर मतदान के लिए महिलाओं की लगी लाइन- फाइल फोटो
मितौली। धौरहरा लोकसभा सीट की कस्ता विधानसभा की महिलाओं ने इस बार कमाल कर दिया। मतदान में महिलाओं ने 10 बूथों पर पुरुषों को हराकर बाजी मार ली। वहीं, नौ बूथों पर महिलाएं मात्र 15 से कम वोटों से पीछे रही हैं। सोमवार को हुए मतदान में महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन


कस्ता विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को 68.13 प्रतिशत पुरुष और 64.04 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। विधानसभा के 10 बूथों पर महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा मतदान किया है। इसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय अवधपुर के बूथ संख्या 129 में सबसे ज्यादा 107 वोटों से महिलाएं आगे रहीं। यहां पर 270 पुरुषों व 377 महिलाओं ने मतदान किया।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय अवधपुर के बूथ संख्या 128 में 64 मतों से महिलाएं आगे रही। 280 पुरुषों व 344 महिलाओं ने मतदान किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय लोहियापुरवा के बूथ संख्या 133, 134 में 58 व 52 मतों से महिलाएं आगे रहीं। बूथ संख्या 133 पर 256 पुरुषों व 314 महिलाओं ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूथ संख्या 134 पर 167 पुरुषों व 219 महिलाओं ने मतदान किया। जूनियर हाईस्कूल स्कूल डोकरपुर के बूथ संख्या 103 पर 35 वोटों से महिलाएं आगे रहीं। यहां पर 325 पुरुषों व 360 महिलाओं ने मतदान किया। प्राथमिक विद्यालय बम्हनाबाद के बूथ संख्या 72 पर 35 मतों से महिलाएं आगे रहीं। यहां पर 268 पुरुषों व 303 महिलाओं ने मतदान किया।
प्राथमिक विद्यालय कस्ता के बूथ संख्या 173 पर 18 मतों से महिलाएं आगे रही। यहां पर 391 पुरुषों और 409 महिलाओं ने मतदान किया। प्राथमिक विद्यालय रामनगर के बूथ नंबर 127 पर 17 मतों से महिलाएं आगे रहीं। यहां पर 255 पुरुषों व 272 महिलाओं ने मतदान किया।
प्राथमिक विद्यालय खानपुर ग्रंट के बूथ संख्या 318 पर सात मतों से महिलाएं आगे रहीं। यहां पर 231 पुरुषों व 238 महिलाओं ने मतदान किया। प्राथमिक विद्यालय हैदरनगर ग्रंट इनायतचीफ के बूथ संख्या 126 पर पांच मतों से महिलाएं आगे रहीं। यहां पर 239 पुरुषों व 244 महिलाओं ने मतदान किया।

--
इन बूथों पर थोड़े से अंतर से पिछड़ गईं महिलाएं

नौ बूथों पर महिलाएं 15 से कम वोट के अंतर से पीछे रहीं। इसमें प्राथमिक विद्यालय गनेशपुर ग्रंट के बूथ संख्या 121 में एक वोट से महिलाएं पीछे रहीं। 412 पुरुषों व 411 महिलाओं ने मतदान किया। प्राथमिक विद्यालय खानपुर ग्रंट के बूथ 317 पर दो मतों से महिलाएं पीछे रही। यहां पर 239 पुरुषों व 237 महिलाओं ने मतदान किया। प्राथमिक विद्यालय ओसरी के बूथ 191 में सात मतों से महिलाएं पीछे रहीं। यहां पर 250 पुरुषों व 243 महिलाओं ने मतदान किया। जिला पंचायत इंटर कॉलेज औरंगाबाद के बूथ 272 में सात मतों से महिलाएं पीछे रहीं। यहां पर 321 पुरुषों व 314 महिलाओं ने मतदान किया। प्राथमिक विद्यालय नगरा के बूथ संख्या 100 में नौ मतों से महिलाएं पीछे रहीं। यहां पर 223 पुरुषों व 214 महिलाओं ने मतदान किया। संविलियन विद्यालय मैगलगंज के बूथ 242 में 11 मतों से महिलाएं पिछड़ गईं। यहां पर 238 पुरुषों व 227 महिलाओं ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed