{"_id":"572a3dbe4f1c1bd6795cd83e","slug":"women-in-public-hearing-hearing-of-25-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला जनसुनवाई में 25 मामलों की हुई सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला जनसुनवाई में 25 मामलों की हुई सुनवाई
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 05 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग की सदस्य आसमां सिद्दीकी ने कलेक्ट्रेट सभागार में महिला उत्पीड़न की जनसुनवाई की। महिला जनसुनवाई के दौरान महिला उत्पीडन से संबंधित 25 मामले सामने आए।
महिलाओं ने अपनी समस्याओं से राज्य महिला आयोग की सदस्य को अवगत कराया। इनमें दो मामले छेड़छाड़ और बलात्कार के, दो मामले दहेज हत्या और 21 मामले घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न से संबंधित प्राप्त हुए। महिला आयोग की सदस्य ने सभी मामलों को संबंधित थानों, एसडीएम, समेत संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए भेजा। साथ ही कई शिकायती प्रार्थनापत्रों पर संबंधित एसओ और एसडीएम को फोन कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने और कार्रवाई से अवगत कराए जाने के निर्देश दिए।
इस मौके पर जिला प्रशासन की ओर से नामित एसडीएम मितौली पीके सिंह, एसपी की ओर से सीओ मितौली मिथलेश दीक्षित, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रियंका अवस्थी आदि मौजूद रहे।