{"_id":"590b7d0c4f1c1b74014429b4","slug":"women-get-angry-with-mnrega-if-they-do-not-get-the-proposed-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा का प्रस्तावित पैसा न मिलने पर भड़की महिलाएं, किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा का प्रस्तावित पैसा न मिलने पर भड़की महिलाएं, किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/ लख्ाीमपुर ख्ाीरी
Updated Fri, 05 May 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
प्रदश्ाऱ्न
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ब्लाक पहुंचकर बीडीओ को सौंपा पत्र, ग्राम रोजगार सेवक पर लगाए आरोप
आवास मिलने के बाद मनरेगा के तहत प्रस्तावित मजदूरी अभी तक न मिलने से गुस्साईं दर्जनों महिलाएं ब्लाक पहुंचीं। यहां पर उन्होंने जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने रोजगार सेवक पर मजदूरी दिलाए जाने के एवज में पैसा मांगने का आरोप भी लगाया है।
ग्राम खालेपुरवा के मजरा चौरी निवासी दर्जनों महिलाओं ने ब्लाक पहुंचकर ग्राम रोजगार सेवक के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बताया कि उनके इंदिरा आवास स्वीकृत हुए थे जो तीन माह पहले बन चुके हैं। लेकिन अभी तक मनरेगा के तहत मिलने वाले 14 हजार रुपये का उन्हें भुगतान नहीं किया गया है। आरोप है कि इलाके के रोजगार सेवक ने अपने चहेतों के खातों में पैसा लेकर भुगतान करा दिया है। आरोप है रोजगार सेवक ग्रामीणों से पांच हजार रुपये देने की मांग करता है, मना करने पर खाते में पैसा न भेजे जाने की धमकी भी देता है। इस मामले में मंगलवार को ग्रामीणों ने एसडीएम से भी शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने बीडीओ को सौंपे गए पत्र में अपनी समस्या बताते हुए मनरेगा का पैसा दिलाने ओर दोषी रोजगार सेवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान गांव की बिरावती, मैना देवी,रुक्मिणी, कुसुमा देवी, जगपति, छोटी देवी, राजकुमारी, लौंगाश्री, श्यामलली, साजनी, मीना, गजराज, किरन देवी सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन