फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Women are now aware of their rights and safety: Sujita

महिलाएं अब अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग : सुजीता

Fri, 01 May 2026 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 01 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Women are now aware of their rights and safety: Sujita
लखीमपुर खीरी। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को बेहजम ब्लॉक सभागार व कस्ता के गांव गोरखपुर में जन आक्रोश महिला सम्मेलन व पदयात्रा का अलग-अलग आयोजन किया गया। पदयात्रा में महिलाओं ने सहभागिता करते हुए अन्याय, उत्पीड़न और भेदभाव के विरुद्ध एकजुटता का संदेश दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने कहा कि मातृशक्ति का जो अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला है, वह इस बात का प्रमाण है कि महिलाएं अब अपने अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा के प्रति पूरी तरह सजग हैं। जन आक्रोश महिला पदयात्रा और जन आक्रोश महिला सम्मेलन केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं की आवाज और उनके आत्मविश्वास का सशक्त मंच हैं।
विज्ञापन


महिलाओं ने नारी सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान के समर्थन में अपने संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, सामाजिक भागीदारी तथा महिला अधिकारों के संरक्षण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान बेहजम ब्लॉक प्रमुख बीनाराज, जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमारी, बेहजम मंडल अध्यक्ष अजय शुक्ला, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष माहेश्वरी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कस्ता मैना देवी, मंडल महामंत्री प्रदीप वर्मा व मंडल महामंत्री नारायण प्रसाद त्रिवेदी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed