{"_id":"65db8fc270d032579209bbf4","slug":"womans-death-murder-charges-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-115102-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: महिला की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: महिला की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
मृतका के घर के बाहर मौजूद ग्रामीण-संवाद
बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र के गांव बेलवा मलूकापुर में 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले की जानकारी होने के बाद पहुंचे मृतका के भाई ने गांव के एक युवक पर जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है।
मृतका के पति जगदीश ने बताया कि शनिवार की शाम चार बजे जब मजदूरी करने के बाद घर आए तो उसकी पत्नी रामबेटी ठीकठाक थीं। इसके बाद वह फिर से खेत चले गए। इसी बीच बगल में ही रहने वाले परिवार वालों से छह बजे सूचना मिली कि पत्नी की तबीयत खराब है। वह घर लौटे और पत्नी को बिजुआ सीएचसी ले गए। रात साढ़े दस बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉ. सुभाष वर्मा ने जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत की आशंका जताई है।
जगदीश के चचेरे भाई रामभरोसे ने बताया कि गांव के ही किसान युवक के घर उसकी भाभी रामबेटी गई थी। पांच बजे के करीब जब वह लौटकर आईं तो उनको उल्टियां होने लगीं। बताया कि रामबेटी की साढ़े चार बीघा जमीन का उसी युवक ने अपने नाम बैनामा करवाया था और साल भर से दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना था। उधर, मृतका के सगे भाई सालिकराम निवासी बेंचेपुरवा ने युवक पर जहर खिलाकर बहन को मार डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
भीरा एसओ बृजेश मौर्या ने बताया कि तहरीर मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।