{"_id":"64c7fed0a9e122247e06113d","slug":"womans-dead-body-found-in-mutilated-condition-four-arrested-for-murder-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-2855-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: क्षत-विक्षत हालत में मिला महिला का शव, हत्या में चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: क्षत-विक्षत हालत में मिला महिला का शव, हत्या में चार गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीधनगढ़ी (नेपाल)। कैलाली जिले की लमकी चूहा नगर पालिका के भलका गांव में डेढ़ माह पूर्व गायब हुई महिला का शव मोन्हयाल के बांसघारी में बरामद हुआ है। पुलिस ने अपहरण कर हत्या किए जाने के मामले में तीन महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने संपत्ति को लेकर हत्या किए जाने की बात कबूल की है।
कैलाली के डीएसपी कुलदीप चंद ने बताया कि जिले की लमकी चूहा नगर पालिका के भलका गांव निवासी 32 वर्षीय मंजू कार्की रावल करीब डेढ़ माह पूर्व घर से निकली थी। तब से घर नहीं पहुंची थीं। मामले में पुलिस ने लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करते हुए महिला की तलाश शुरू की थी। रविवार को महिला मंजू का शव मोन्हयाल के बांसघारी क्षेत्र से क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुआ।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की तो पुलिस ने मंजू की सौतन गोमा रावल को गिरफ्तार किया। जिसने बताया कि संपत्ति को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद हत्या की योजना बनाते हुए काम को अंजाम दिया गया। गोमा के साथ वर्षा रावत, सरिता और भरत रावल को भी गिरफ्तार किया गया है।