{"_id":"6a4d39ee788582fd7e0d9367","slug":"woman-returning-from-court-dies-after-being-hit-by-bike-brother-seriously-injured-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-179332-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कोर्ट से लाैट रही महिला की बाइक की टक्कर से मौत, भाई गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कोर्ट से लाैट रही महिला की बाइक की टक्कर से मौत, भाई गंभीर घायल
Tue, 07 Jul 2026 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
खमरिया। लखीमपुर कोर्ट से छोटे भाई के साथ बाइक से घर लौट रही ईसानगर निवासी विजयकृष्ण मिश्र की पुत्री रेनू मिश्रा (35) की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उनका भाई शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया।
खमरिया थाना क्षेत्र के गांव महरिया के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रेनू मिश्रा की मौत हो गई, जबकि शिवम का इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर मारने वाला बाइक सवार हादसे के बाद अपनी बाइक लेकर हरदासपुर की ओर भाग गया। संवाद