फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman in road accident Killed , son injured

मार्ग दुर्घटना में महिला  की मौत, बेटा जख्मी

Wed, 18 May 2016 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां। Updated Wed, 18 May 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
Woman in road accident Killed , son injured
- फोटो : अमर उजाला
घर में मचा कोहराम, शादी में बेटे के साथ बाइक से जा रही थी महिला
विज्ञापन

शहर की भीरा रोड पर दो बाइक  की टक्कर में एक महिला और उनका पुत्र बुरी तरह से जख्मी हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला को गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मौत से उनके घर कोहराम मच गया है। 

मोहल्ला सुभाषनगर निवासी ठेलिया चालक रईस की  55 वर्षीय पत्नी कमर जहां अपने बेटे सन्नू के साथ बाइक पर भीरा क्षेत्र में एक शादी में जा रही थी। इस दौरान चीनी मिल के गेट नंबर एक के सामने अज्ञात बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह और उनका बेटा गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए। उनको इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर महिला को सघन इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि जिला अस्पताल ले जाते समय महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया और घर पर लोगों का तांता लग गया। पति, बेटे और बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed