फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman dies in car collision, husband's condition critical

कार की टक्कर से महिला की मौत, पति की हालत गंभीर

Sat, 02 Oct 2021 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in car collision, husband's condition critical
demo photo

फूलबेहड़ क्षेत्र में हाईवे पर हुआ हादसा, बेटी की ससुराल से घर जा रहे थे दंपती

विज्ञापन
महेवागंज/सुंदरवल। फूलबेहड़ क्षेत्र में बसैगापुर हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वहीं उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सदर कोतवाली के गांव भंसडिया निवासी राजेंद्र कुमार (40) पत्नी नीलम देवी (37) के साथ फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के सिसौरा गांव स्थित अपनी पुत्री की ससुराल गए थे। शुक्रवार की सुबह घर लौटते समय बसैगापुर चौराहे पर एक तेज रफ़्तार कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने सरकारी गाड़ी से दोनों को जिला अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने नीलम को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके पति की हालत गंभीर बनी है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक फूलबेहड़ विमलेश गौतम ने बताया तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed