फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman dies due to lightning, husband unconscious

बिजली गिरने से महिला की मौत, पति बेहोश

Sat, 30 May 2020 08:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
Woman dies due to lightning, husband unconscious
भीखमपुर (लखीमपुर खीरी)। वर्षा के दौरान बिजली गिरने से पति-पत्नी बेहोश हो गए। होश में आए पति की सूचना पर पत्नी को सीएचसी मितौली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

तहसील मितौली के लक्ष्मणनगर निवासी किसान भोला चौहान (52) पत्नी चंद्रमती (50) के साथ शनिवार सुबह खेत में परवल तोड़ने गए थे। दोनों आम के पेड़ के नीचे बैठे थे। उसी समय पेड़ पर बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से पति-पत्नी बेहोश हो गए। होश में आने पर पति ने घर पर फोन करके सूचना दी। परिवार वाले चंद्रमती को लेकर सीएचसी मितौली गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। भोला सिंह के परिवार में तीन पुत्रियां और दो पुत्र हैं। सभी का रो रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed