फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman dies after being hit by sugarcane truck, husband injured

Lakhimpur Kheri News: गन्ना भरे ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौत, पति घायल

Wed, 17 Jan 2024 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by sugarcane truck, husband injured
धौरहरा। थाना क्षेत्र में बेहननपुरवा-मौल्ही मार्ग पर मंगलवार को गन्ना भरे ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर घायल हो गया। वहीं दोनों बच्चे सुरक्षित हैं। पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

धौरहरा के मगंरौली निवासी उमेश कुमार मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे पत्नी पिंकी देवी व दो बच्चों के साथ बाइक से जा रहे थे। बेहननपुरवा-मौल्ही मार्ग पर उनकी बाइक गन्ना भरे ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में पिंकी देवी की मौत हो गई। पति उमेश कुमार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी भेजा, जहां डाक्टरों ने पिंकी देवी को मृत घोषित कर दिया। दोनों बच्चों को चोट नहीं आई। पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। उधर, ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। एसआई ब्रम्हानंद यादव ने बताया कि तहरीर मिल गई है। उसी आधार पर मुकदमा पंजीकृत होगा। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed