{"_id":"5f7610528ebc3e9bdc319f72","slug":"woman-died-in-accident-4-injured-lakhimpur-news-bly4218221165","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला की मौत, पति समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में महिला की मौत, पति समेत चार घायल
विज्ञापन
woman died in accident 4 injured
ईसानगर। पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर खनियापुर के पास पिकअप और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक पिकअप में सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पति, पुत्री समेत परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। सभी लहरपुर (सीतापुर) के एक अस्पताल में भर्ती पुत्री को देखकर घर वापस लौट रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला शव पोस्टमार्टम को भेजा है। हादसा बुधवार की देर रात हुआ।
थाना ईसानगर क्षेत्र के गांव दरिगापुर निवासी राजकुमार गुप्ता की बड़ी पुत्री केशरीगंज थाना लहरपुर (सीतापुर) में एक अस्पताल में भर्ती है। वह परिवार के साथ उसे देखने गए थे। देर रात वह पत्नी, छोटी बेटी, नातिन व चचेरे भाई की पत्नी के साथ बोलेरो से घर वापस आ रहे थे। उसी दौरान गांव खनियापुर के पास सामने से आ रही केले से भरी पिकअप से उनकी गाड़ी की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि बोलेरो में बैठा पूरा परिवार घायल हो गया। आस पड़ोस के लोगों ने गांव में सूचना दी। सभी घायलों को लखीमपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी पत्नी राजकुमारी (43) की मौत हो गई। वहीं राजकुमार की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पिकअप चालक वाहन छोड़कर भाग गया। अचानक हुई घटना की जानकारी मिलने के बाद गुरुवार को परिवार में मातम छा गया है।