{"_id":"66159d91fa7e118eb50f4ec5","slug":"woman-accuses-outpost-incharge-of-feeding-her-poison-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-117648-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: महिला ने चौकी इंचार्ज पर लगाया जहर खिलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: महिला ने चौकी इंचार्ज पर लगाया जहर खिलाने का आरोप
विज्ञापन
बांकेगंज से एंबुलेंस में जाती पीड़िता।
बांकेगंज। 90 हजार रुपये के के विवाद में मंगलवार शाम छह बजे पीड़ित महिला बांकेगंज पुलिस चौकी के इंचार्ज पर जहर खिलाने का आरोप लगाते हुए चौकी के पास सड़क पर बेहोश हो गई। महिला को बेहोश देख पुलिस कर्मियों ने आनन-फानन उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
गंगापुर गांव निवासी 45 वर्षीय गोमती देवी ने अस्पताल में चौकी इंचार्ज श्रीकृष्ण पाल पर जहर खिलाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि आरोपी पक्ष से 90 हजार की रकम लेने के बाद चौकी इंचार्ज ने नहीं दी है। बताया जा रहा है कि गोमती देवी चौहान से पसियापुर गांव निवासी महिला सागली के पति उत्तम कुमार ने अपनी मौत से पहले 90 हजार रुपये उधार लिए थे। उधारी देने को लेकर दोनों पक्षों में आए दिन विवाद होता रहता था। मामला पुलिस चौकी पहुंचा था। जहां उत्तम कुमार पर रुपये उधार होने का साक्ष्य न होने पर पुलिस ने महिला पर शांतिभंग में कार्रवाई की। इसके बाद मंगलवार को महिला फिर चौकी पहुंच गई और चौकी इंचार्ज पर आरोप लगाए।
मैलानी थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि महिला के आरोप निराधार हैं। जिस समय महिला बेहोश हुई, उस समय चौकी इंचार्ज थाने में मौजूद थे। दबाव बनाने के लिए वह जहर खिलाने का आरोप पुलिस पर लगा रही है।