फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Without rain Gangotri city is full of water, the local people are upset

बिन बारिश गंगोत्री नगर में भरा है पानी, मोहल्ले वाले परेशान

Mon, 30 May 2022 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Without rain Gangotri city is full of water, the local people are upset
गंगोत्री कॉलोनी के प्लाट में भरा पानी।
जल की निकासी न होने की बरसों से चली आ रही है यह समस्या
विज्ञापन

परेशानी से निदान के लिए मोहल्ले वालों ने सीएम से लगाई गुहार
लखीमपुर खीरी। शहर की गंगोत्री नगर कॉलोनी में बिना बारिश ही बरसों से जलभराव की स्थिति है। इसकी वजह जल निकासी का पुख्ता इंतजाम न होना है। जलभराव के कारण लोगों को घरों से निकलना मुश्किल है। हालांकि ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी पालिका प्रशासन को नहीं है। बावजूद इसके जिम्मेदार आंखें मूंदे हैं।
मोहल्ले में बरसों से पानी भरा होने के कारण उसमें काई तक जम गई है। गंदा पानी भरा होने से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। गलियों से लेकर प्रमुख मार्ग पर पानी भरा होने से लोग न तो पैदल निकल पाते हैं और न ही वाहन से। गलियां कच्ची होने के कारण लोगों को फिसलने का डर बना रहता है। अक्सर बचकर निकलने के चक्कर में लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

जलभराव से निजात न मिलता देखकर मोहल्ले वालों ने सीएम योगी से लेकर शहरी एवं नगर विकास मंत्री, पर्यावरण मंत्री से लेकर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री तक को पत्र भेजकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कई साल से वार्ड संख्या 14 में पानी भरा है। दर्जनों मकानों के आसपास साल भर पानी भरा रहता है। इससे सीलन के कारण घर में रहना मुश्किल है। जलभराव होने से संक्रामक बीमारियों के पनपने का भी डर बना रहता है।
- शैलेंद्र कुमार
स्वच्छता के दावों की हकीकत हमारे वार्ड में देखी जा सकती है। काफी दिन से जलभराव है। बारिश में क्या हाल होगा। इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए न तो अधिकारी आगे आ रहे हैं और न ही जन प्रतिनिधि।
- उर्मिला दीक्षित
एक दो साल से नहीं, बल्कि पिछले कई साल से वार्ड में जलभराव की समस्या बनी हुई है। इससे घर में रहना तक मुश्किल हो रहा है। कोई भी सुनने वाला नहीं है। इस संबंध में जब भी शिकायत की गई तो सिर्फ आश्वासन ही मिला समस्या से निजात नहीं।
- प्रेमा देवी
जलभराव की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए कई बार पालिका प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन जिम्मेदारों ने इस ओर ध्यान तक नहीं दिया। बिना बारिश के जब ये हाल है तो बरसात के दौरान वार्ड की स्थिति क्या होगी। इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
- अनुपम तिवारी
घर के सामने हर समय पानी भरा रहता है। रास्ता भी कच्चा है। बारिश में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। रास्ते पर पानी भरा होने से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। विकास के तमाम दावे हो रहे हैं, जिसकी हकीकत हमारा वार्ड है।

- वंदना देवी
जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण पानी भरने की समस्या उत्पन्न हो गई है। फिलहाल दो इंजन लगवाकर पानी निकलवाया जा रहा है। स्थायी निदान के लिए नाला निर्माण कराने के लिए दो साल पहले पालिका बोर्ड में प्रस्ताव दिया था, जो पास भी हो गया। मगर, अब तक निर्माण क्यों नहीं शुरू हो सका। इसकी वजह ईओ और जेई ही बता सकते हैं।
- वंदना सिंह, सभासद गंगोत्री नगर वार्ड-14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed