{"_id":"cc44c5f5bc0d45c94cd74b237ec18b6b","slug":"with-the-sacrifice-of-aryasamaj-hrisibod-finished-the-week-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यज्ञ संग आर्यसमाज का ऋषिबोध सप्ताह समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यज्ञ संग आर्यसमाज का ऋषिबोध सप्ताह समाप्त
लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 17 Feb 2015 07:06 PM IST
विज्ञापन
आर्य समाज का 119वां वार्षिकोत्सव और ऋषिबोध सप्ताह का समापन महाशिवरात्रि के मौके पर सुबह यज्ञ के साथ किया गया। मुख्य यजमान आर्येंद्र पाल सिंह और उनकी पत्नी रमा देवी सिंह ने यज्ञ में आहुतियां दी। सह यजमान रामजनम बरनवाल और उनकी पत्नी नीरू बरनवाल के साथ अन्य श्रद्धालुओं ने यज्ञ में हिस्सा लिया।
आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा वैष्णवी सोनी ने ‘जिनके जीवन में मिला सत्संग है उन्हें हरदम आनंद ही आनंद है’ गीत पेश किया। स्वप्निल पांडेय ने ‘भक्ति का प्यारे तू जतन कर ले, धीरे-धीरे ईश्वर का भजन कर ले’ पेश किया। उन्नति ने ‘भला किसी का कर न सको तो बुरा किसी का मत करना’ गीत प्रस्तुत किया। यज्ञदत्त मिश्र ने शिव की महत्ता और महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन दर्शन के बारे में बताया।
भजनोपदेशक जुगुल किशोर ने भजन, गीत और गजल के माध्यम से मानव को वेदों में वर्णित मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने नारी शिक्षा, दलितों के उद्धार, वर्ण व्यवस्था, कुरीति और अंधविश्वास को दूर करने पर बल दिया। भरतपुर राजस्थान से आए देशराज सत्यार्थ ने सच्चे शिव की तार्किक रूप की सुंदर झांकी का वर्णन किया।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रधान सुशील कुमार, मंत्री ओम प्रकाश मिश्र, वीरेंद्र प्रसाद, शिवचंद्र सिंह, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अवधेश, बाबूराम, उपेंद्र कुमार, बृजलाल, आर्येंद्र पाल, रामजनम बरनवाल, अजय श्रीवास्तव, संतोष कुमार गुप्ता, यज्ञदत्त, कांता अग्रवाल, कृष्णा गुप्ता, नीरू गुप्ता, मिथिलेश गुप्ता, वीना गुप्ता, डॉ. सुरचना त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।