फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   With anti-social elements Sho strict in dealing

असमाजिक तत्वों के साथ  सख्ती से पेश आएं थानेदार  

Sun, 05 Feb 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।  Updated Sun, 05 Feb 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
With anti-social elements Sho strict in dealing
meeting - फोटो : अमर उजाला
चुनावी तैयारियों में सिमटी अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने कहा
विज्ञापन

पुलिस लाइन में रविवार को हुई अपराध समीक्षा बैठक चुनावी तैयारियों की समीक्षा में सिमट गई। एसपी ने चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर देते हुए कहा कि अराजकता फैलाने और माहौल बिगाड़ने वाले लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं किया जाएगा।  

दोपहर करीब चार बजे से एसपी की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक पुलिस लाइन स्थित सभागार में हुई। बैठक में थानेवार निषेधात्मक कार्रवाई से लेकर शस्त्र अधिनियम, मिनी गुंडा आदि की कार्रवाई की समीक्षा की गई। इसके अलावा लाइसेंसी असलहों के जमा होने की प्रगति जानी। एसपी ने कहा कि जो असलहे अभी तक जमा नहीं हो सके हैं। उन्हें शीघ्र जमा कराएं। बैठक में आपराधिक मामलों की फौरी तौर पर समीक्षा की गई। एसपी ने सभी थानेदारों से कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी निष्पक्षता के साथ पूरी की जाएगी। खुराफाती तत्वों पर कड़ी नजर रखें। कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। बैठक में एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, सीओ सिटी निर्मल कुमार बिष्ट के अलावा सभी सीओ, कोतवाल और थानेदार मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed