{"_id":"6116bdcc8ebc3edfa57e2cda","slug":"wires-broken-due-to-rain-accompanied-by-strong-wind-lakhimpur-news-bly456281037","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवा के साथ हुई बारिश से टूटे तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवा के साथ हुई बारिश से टूटे तार
विज्ञापन
छह घंटे ठप रही शहर की बिजली आपूर्ति
लखीमपुर खीरी। शुक्रवार को दोपहर में हुई तेज बारिश के दौरान शाहपुरा कोठी के निकट तार टूट जाने से लोगों को करीब छह घंटे तक बिना बिजली के रहना पड़ा। इस बीच उमस भरी गर्मी से लोग बिलबिला उठे।
शहर में फैले जर्जर तारों और पुराने उपकरणों के चलते शहर के लोगों को आए दिन बिजली कटौती झेलनी पड़ रही है। शनिवार को दोपहर करीब एक बजे तेज बारिश शुरू हुई। इसी बीच क्षेत्र में कई जगह जर्जर बिजली के तार टूट गए तो एक-दो जगहों पर पेड़ की डाल टूट कर तारों पर गिर गई। इससे शाहपुरा कोठी समेत शहर के कई क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई।
बारिश बंद होने के बाद तार जोड़ने का काम शुरू हो पाया तो इसे दुरुस्त करने में करीब छह घंटे लग गए। एक बजे से गायब हुई बिजली करीब साढ़े छह बजे बहाल हो पाई। मुश्किल से पांच मिनट बिजली रही होगी फिर बिजली कट गई। इसके चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
एएडीओ सिटी अनुराग शर्मा ने बताया कि तेज हवा के साथ बारिश होने के कारण कुछ जगहों पर पेड़ों की डालें टूटकर लाइन पर गिर गईं तो कई जगह आपस में टकराने से तार टूट गए। इसकी मरम्मत में करीब पांच छह घंटे का समय लगा है। साढ़े छह बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है।
पलिया में बारिश से दो घर ढहे
पलिया कलां। भीरा थाना क्षेत्र के मझौरा गांव में बृहस्पतिवार रात दो ग्रामीणों के छप्परनुमा घर ढह गए।
बृहस्पतिवार रात तेज बारिश होने से मझौरा गांव निवासी जगदीश और राजेंद्र के छप्परनुमा घर ढह गए। उस दौरान दोनों परिवार पक्की जगह पर कुछ काम कर रहे थे, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। हादसे के बाद से ग्रामीण काफी परेशान हैं। संवाद
गौरीफंटा रोड पर पेड़ गिरने से कई घंटे लगा रहा जाम
गौरीफंटा। शुक्रवार सुबह दुधवा-गौरीफंटा रोड पर पूरी रात हुई बारिश के चलते गौरीफंटा से करीब दस किलोमीटर पहले जंगल में जगह-जगह तीन साल के विशालकाय पेड़ गिर गए, जिससे बीचोंबीच जंगल में पलिया से गौरीफंटा जाने और आने वाले वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
सुबह पांच बजे से जंगल में लोग फंसे रहे। दुधवा और बनकटी वन बैरियर पर खबर भेजने के बाद करीब 12 बजे दुधवा पार्क कर्मियों द्वारा गिरे पेड़ों को काटकर रोड से हटाया गया। इसके बाद रास्ता खुल सका और करीब सात घंटे के बाद लोगों को जाम से छुटकारा मिल सका। संवाद