फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Will vote for those who have agenda of health, education and employment

मुद्दों पर मुखर दिखे पहली बार मतदाता बने युवा

Sat, 19 Feb 2022 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Will vote for those who have agenda of health, education and employment
मितौली के राजा लोने से सिंह इंटर कालेज में पहली बार मतदान पर चर्चा करते युवा - फोटो : LAKHIMPUR
मितौली। कस्बे के राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज में युवाओं के साथ संवाद में पहली बार मतदान करने वाले युवा अपने मुद्दों पर मुखर दिखे और दिल खोलकर अपनी बात कही। युवा बोले कि यह उनके जीवन का पहला वोट है, वह सोच-समझकर देश के विकास के साथ युवाओं को रोजगार देने वाली पार्टी को वोट देंगे।
विज्ञापन

उनका मानना है कि शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देने वाली सरकार होनी चाहिए। युवाओ ने चिंता जताई कि क्षेत्र में युवाओं की उच्च शिक्षा की व्यवस्था नहीं है। रोजगार भी अहम मुद्दा है। युवा इस बार जाति धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य सहित स्थानीय विकास के मुद्दे को पूरा करने वाला प्रतिनिधि चुनना चाहते हैं।चर्चा में छात्राओ के लिए अलग से इंटर कालेज और डिग्री कालेज न होने को भी एक मुद्दा बताया।
विज्ञापन

मितौली की रहने वाली सदा का कहना है कि पहली बार मतदान को लेकर मैं उत्साहित हूं। मैं इस बार रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य के मुद्दे पर मतदान करूंगी। जाति धर्म को छोड़कर, क्षेत्र के विकास करने वाले, कर्मठ, योग्य और शिक्षित जनप्रतिनिधि को वोट दूंगी। बालिका इंटर कॉलेज व डिग्री कॉलेज होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

औरंगाबाद की रहने वाली प्रिया का कहना है कि मुझे पहली बार मताधिकार का मौका मिला है। ऐसे प्रत्याशी का चयन करूंगी जो युवाओं को रोजगार का अवसर मुहैया कराए और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर हो। शिक्षा, स्वाथ्य और परिवहन सुविधाओं के विस्तार के लिए काम करे।
रायपुर की रहने वाली नंदनी देवी का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा और पठन-पाठन को लेकर जिम्मेदार लगने वाले प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करूंगी। ऐसे प्रत्याशी को वोट दूंगी, जो शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करें और युवाओं को रोजगार से जोड़ने का काम करे। विधायक कर्मठ, योग्य और शिक्षित हो।
मितौली की रहने वाली कीर्ति गुप्ता का कहना है कि क्षेत्र का विकास और युवाओं के हित को ध्यान में रखने वाले प्रत्याशी को वोट करना है। अमीर, गरीब, जाति, धर्म में समानता रखने वाले को विधायक होना चाहिए। जातिवाद की राजनीति करने वाले प्रत्याशियों को वोट नहीं करूंगी।
हरिशपुर की रहने वाली तारावती का कहना है कि मतदाता होना गौरव की बात है। इसलिए सोच-समझ कर योग्य विधायक का चयन करना है। क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हो सके। मतदान करने पोलिंग बूथ तक जरूर पहुंचूंगी। महिला सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य ,रोजगार पर कार्य करने वाले को मतदान करूंगी।
कचियानीपुरवा की रहने वाली मधु राठौर का कहना है कि पहली बार वोट डालने के लिए अति उत्साहित हूं। अपने मताधिकार के साथ ही अपने दोस्तों और आसपास गांव के लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करूंगी। बेसब्री से इंतजार है। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर मतदान करूंगी।
आलपुर की रहने वाली ज्योति वर्मा का कहना है कि क्षेत्र में बालिकाओं के लिए अलग से न तो इंटर कॉलेज है न ही डिग्री कॉलेज। उच्च शिक्षा के लिए घर से अकेले बाहर रहकर बालिकाओं को शिक्षा लेनी पड़ती है। क्षेत्र में ही बालिका इंटर कॉलेज व डिग्री कॉलेज बनाया जाए। मतदान को लेकर उत्साहित हूं।
महमदपुर की रूबी देवी का कहना है कि बेरोजगारी और विकास के मुद्दे पर वोट डालूंगी। चुनाव में पहली बार अपने मत का प्रयोग करूंगी। मेरा मत बेरोजगारी और विकास के मुद्दों पर होगा। जो सरकार इन मुद्दों पर खरी उतरेगी, उसी के प्रत्याशी को अपना मत दूंगी, जिससे प्रदेश में अच्छी सरकार बने।
खुटेहना की गायत्री देवी का कहना है कि छात्रों के लिए बेहतर कार्य करने वाले प्रत्याशी को वोट दूंगी। छात्र विरोधी नीतियों के कारण आज शिक्षा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। फीस वृद्धि के कारण शिक्षा आम छात्रों से दूर हो रही है। शिक्षा के साथ गरीबों व मजदूरों के लिए कार्य करने वाले दल को मेरा पहला वोट मिलेगा।
शिवपुरी के रहने वाले अंकुश राज का कहना है कि परिवार के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करूंगा। पहली बार मतदान को लेकर काफी उत्साहित हूं। अपने परिवार के सदस्यों और लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करूंगा। युवाओं को रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य पर काम करने वाले को मत मिलेगा।
रामखेड़ा के रहने वाले आलोक कुमार का कहना है कि क्षेत्र के विकास के साथ शिक्षा और रोजगार के लिए कार्य करने वाले प्रत्याशी को मेरा मत मिलेगा। जो सरकार अपनी नीतियों में छात्र समुदाय के हित की बात करेगा, उसी के पक्ष में मतदान किया जाएगा। वोट देना मेरा अधिकार है, मैं इसे दूंगा।
कोरिया तालुकेदार कि शोभित कुमार का कहना है कि तकनीकी शिक्षा के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं है। छात्रों को बाहर जा कर पढ़ाई करनी पड़ती है। क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा की व्यवस्था की जाए। क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने का कार्य किया जाए। युवाओं को रोजगार मिले।
हुसैनपुर के अच्छे लाल का कहना है कि चुनाव में पहली बार अपने मत का प्रयोग करूंगा, मेरा मत भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और विकास के मुद्दों पर होगा। जो दल इन मुद्दों पर खरी उतरेगी, उसी के प्रत्याशी को अपना मत दूंगा। ताकि अच्छी सरकार चुनकर सता में आए। मैं मतदान करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।
इमलिया के विकास राठौर का कहना है कि मतदान का अधिकार लोकतंत्र में व्यक्ति की बड़ी ताकत है। अपने मत का उपयोग करके वह किसी को सत्ता दिलवा सकती है। हमें मतदान की शक्ति का उपयोग सोच समझकर करना चाहिए। मैं भी अपने मत का प्रयोग करूंगा। विकास करने वाले को मत दूंगा।

टेमरा निवासी पवन कुमार का कहना है कि लोग बिना सोचे समझे अपने मतदान का उपयोग करके भ्रष्ट व्यक्ति को सत्ता तक पहुंचा देते हैं। यही व्यक्ति बाद में भ्रष्टाचार में लिप्त हो जाता हैं। लोगों को साफ छवि के व्यक्ति के को वोट देना चाहिए। युवा जब तक जागरूक नहीं होंगे, समाज नहीं जागेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed