फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Will protest if the case registered against farmers is not returned: Tikait

किसानों पर दर्ज केस वापस न हुआ तो करेंगे आंदोलन : टिकैत

Fri, 06 May 2022 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Will protest if the case registered against farmers is not returned: Tikait
राकेश टिकैत
मृतक किसानों के परिजन से मिले, बोले- हम आपके साथ
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल 23 किसान संगठनों के पदाधिकारियों के साथ किसान नेता राकेश टिकैत बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचे। वहां उन्होंने सबसे पहले पीड़ित परिजन से मुलाकात करके जिला प्रशासन से वार्ता के लिए रणनीति बनाई। इसके बाद दो कमेटी बनाकर आगे की कार्रवाई करने के लिए रूपरेखा तय की। इसमें एक कमेटी जिला प्रशासन और दूसरी कमेटी जेल में बंद लोगों से मिलने के लिए बनाई गई।
मिदनिया गढ़ी बाईपास पर स्थित एक मैरिज लॉन में संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों के बीच करीब दो घंटे तक वार्तालाप का दौर चला। इस दौरान भाकियू नेता राकेश टिकैत ने मृतक किसानों के परिजन व जेल में बंद किसानों के परिजन से मिले और उन्हें न्याय दिलाने की लड़ाई में पूरा सहयोग देने का वादा किया।
विज्ञापन

पत्रकारों से वार्ता में राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों पर दर्ज केस को वापस कराएंगे। जब तक केस वापस नहीं होगा, तब तक लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि केस वापस न हुआ तो फिर से धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने जिला प्रशासन से हुई वार्ता के बारे में बताया कि जेल में बंद किसानों को दूसरी गाड़ी से भेजने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने चीनी मिल में नौकरी देने की बात कही है, जिस पर टिकैत ने कहा कि डीएम से चीनी मिल के वेज बोर्ड में नौकरी दिलाने की मांग रखी है। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने शासन स्तर पर वार्ता के लिए टाइम लेकर सूचना देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी होनी चाहिए, क्योंकि वह 120 बी के मुल्जिम हैं। मृतक किसानों के परिजन को नौकरी और घायल किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग प्रमुखता से जिला प्रशासन के समक्ष रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed