{"_id":"68d82de12f6ff4170203ff58","slug":"wildlife-week-program-announced-rally-to-be-held-on-3rd-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-156848-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: वन्य प्राणी सप्ताह का कार्यक्रम घोषित, तीन को निकलेगी रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: वन्य प्राणी सप्ताह का कार्यक्रम घोषित, तीन को निकलेगी रैली
Sun, 28 Sep 2025 04:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 28 Sep 2025 04:11 AM IST
विज्ञापन
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क में दो अक्तूबर से आठ अक्तूबर तक वन्यप्राणी सप्ताह मनेगा। इसके लिए पार्क प्रशासन ने कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। हर साल जहां जागरूकता रैली के साथ सप्ताह का आगाज किया जाता था। वहीं, इस बार साफ-सफाई अभियान व पाॅलीथिन मुक्त अभियान से सप्ताह का शुभारंभ होगा।
दुधवा नेशनल पार्क के डीडी जगदीश आर ने बताया कि दो अक्तूबर को सभी रेंजों में साफ-सफाई व पाॅलीथिन मुक्त अभियान चलाया जाएगा। दुधवा व पर्यटन की तरफ से नकउहा नाला से दुधवा परिसर तक साफ-सफाई की जाएगी। इसी दिन स्कूलों की मनोरंजन एवं शिक्षाप्रद गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा।
तीन अक्तूबर को दुधवा मुख्यालय के मुख्य द्वार से जागरूकता रैली निकाली जाएगी, जो मुख्य मार्गों से होकर वापस पलिया मुख्यालय पर आकर समाप्त होगी। रैली के बाद गोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा। इसके बाद हर दिन जागरूकता कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं का अलग-अलग आयोजन किया जाएगा। इसमें क्विज प्रतियोगिता, दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक, रस्साकशी, रंगोली, चित्रकला समेत अन्य प्रतियोगिताएं शामिल रहेंगी। 24 स्कूलों को इसके लिए निमंत्रण भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
आठ अक्तूबर को दुधवा पर्यटन परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।