{"_id":"5e2ee68f8ebc3e4b563bf395","slug":"wild-life-lakhimpur-news-bly3934913196","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर के आगे कूदा बाघ, चालक के उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर के आगे कूदा बाघ, चालक के उड़े होश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलरिया (लखीमपुर खीरी)। भीरा रेंज की पल्हनापुर बीट के गांव सौनाखुर्द में एक ट्रैक्टर के आगे बाघ ने छलांग लगा दी, जिससे चालक के हाथ पांव फूल गए।
सौनाखुर्द निवासी गजराज का पुत्र बबलू शनिवार को ट्रैक्टर लेकर खेतों की तरफ गया था। अचानक गन्ने के खेत से निकले बाघ ने ट्रैक्टर के आगे छलांग लगा दी, जिसे देख बबलू घबरा गया। उसकी हालत खराब हो गई। बाघ गन्ने के खेतों से होता हुआ बरौंछा नाला की तरफ चला गया। बबलू जैसे-तैसे कांपते हुए ट्रैक्टर लेकर घर आया। परिवार व गांव वालों को पूरी बात बताई। लोगों ने जाकर देखा कि बाघ के ताजे पगचिह्न बने थे। गांव वालों में बाघ की दहशत है। लोगों का कहना है कि गन्ना छिलाई का सीजन है। खेतों को तो जाना ही पडे़गा। गांव के ही सुत्तन अवस्थी ने फोन पर वन विभाग को सूचना दी। वन दरोगा अमरपाल सिंह, वनरक्षक अवनीश शर्मा ने मौके पर पहुंच कर बाघ के पगचिह्न देखे। लोगों को अकेले खेतों की तरफ जाने से मना किया।
शनिवार को कांबिंग की गई थी। बाघ के आने तथा जंगल की तरफ जाने के पगचिह्न मिले थे। रविवार को बाघ देखे जाने की अभी जानकारी नहीं है। अगर बाघ है तो तुरंत जाकर देखता हूं।
-अमरपाल सिंह फारेस्टर भीरा रेंज