{"_id":"5e0b93198ebc3e87f54a3a12","slug":"wild-life-lakhimpur-news-bly39011829","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंडों के दीदार को नहीं हो सकी हाथी की सवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंडों के दीदार को नहीं हो सकी हाथी की सवारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवीन पर्यटन सत्र में पार्क प्रशासन ने हाथियों की सवारी पर लगा रखी है रोक
नए साल के जश्न को देशी सैलानियों का दुधवा में लगा तांता
सेल्फी खींचने के लिए दुधवा के मुख्य द्वार पर लगी रही भीड़
पलियाकलां। नए साल के जश्न को लेकर मंगलवार को ही दुधवा में सैलानियों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। इसमें देशी सैलानियों की संख्या ज्यादा रही। गैंडों का दीदार करने के लिए सैलानियों ने हाथियों को सवारी बनानी चाही लेकिन उन्हें मायूसी ही हाथ लगी। बता दें कि दुधवा नेशनल पार्क के नवीन पर्यटन सत्र से हाथी पर बैठकर गैंडों के दीदार को पार्क प्रशासन ने रोक लगा दी थी। जिसके चलते सैलानियों को मायूसी का सामना करना पड़ा। कई सैलानी यहां सिर्फ हाथी पर बैठकर गैंडों को देखने की लालसा से यहां थे जो केवल अन्य वन्यजीवों का दीदार ही कर सके।
वीआईपी के आने का सिलसिला
महत्वपूर्ण व्यक्तियों (वीआईपी) के आने का भी सिलसिला जारी है। इसमें लखनऊ से सचिव संजय प्रसाद, एडीजी पीएसी वीके सिंह, सीजेएम पीलीभीत महताब अहमद ने पार्क का भ्रमण किया। साथ ही वन्यजीवों व यहां के अलौकिक वातावरण की सराहना की। उधर, किशनपुर में भी सैलानियों की भीड़ बाघ देखने को उमड़ रही है।
सेल्फी प्वांइट रहा आकर्षण का केंद्र
दुधवा नेशनल पार्क का मुख्य द्वार नकउहा नाला पर बनाया गया है। जिसका बर्ड फेस्टिवल के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्घाटन किया था। यह अब सेल्फी प्वाइंट के नाम से मशहूर हो गया है। यहां पर काफी संख्या में सैलानी रुककर सेल्फी खींच रहे हैं।
विज्ञापन
झादीताल, सोनारीपुर में किशनपुर में हो रही बाघ की साइटिंग
नए साल में पार्क आने वाले सैलानियों को इस बार झादीताल, सोनारीपुर व किशनपुर में बाघ के दीदार हो सकते हैं। यहां आने वाले सैलानी बाघ को ज्यादा ही तवज्जो देते हैं। जिसके कारण यहां पर भीड़ लगी है।