{"_id":"5e0b93d48ebc3e87ed670419","slug":"wild-life-lakhimpur-news-bly390108071","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुधेलीनानकार पहुंचे डीएफओ और रेंजर को ग्रामीणों ने घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुधेलीनानकार पहुंचे डीएफओ और रेंजर को ग्रामीणों ने घेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों का कहना है कि 15 दिन से है बाघ की दहशत, क्यों नहीं पकड़ा गया
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के बुधेलीनानकार गांव में दो लोगों पर हुए बाघ के हमले को लेकर डीएफओ समीर कुमार व एसडीओ रविशंकर शुक्ला मंगलवार सुबह जब रेंजर मोबीन आरिफ के साथ गांव पहुंचे तो गांव वालों ने उन्हें घेर लिया और बाघ पकड़वाने की मांग करने लगे। जिस पर डीएफओ ने उन्हें कैमरा लगवाने और मृतक लालबिहारी की पत्नी और घायल रमेश शर्मा को मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया।
प्रभागीय वनाधिकारी के बुधेलीनानकार गांव पहुंचते ही आक्रोशित गांव वालों ने उन्हें घेर लिया और बताया कि बाघ के बढ़ते हमलों से गांव का कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है। उन्होंने डीएफओ से बाघ को शीघ्र पकड़वाने और मृतक की पत्नी लीलावती और घायल रमेश को शीघ्र मुआवजा दिलवाने की मांग की। जिस पर डीएफओ ने मृतक की पत्नी, घायल को उचित मुआवजा दिलाने और सीसीटीवी कैमरा लगवाकर कांबिंग कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान रेंजर मोबीन आरिफ ने मृतक की पत्नी लीलावती को पांच हजार रुपये दिए। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर रेंजर को जरूरी निर्देश दिए।
बाघ ने बकरी को बनाया निवाला
महेशपुर रेंज में परेली गांव के दक्षिण नहर पुलिया के पास मंगलवार दोपहर जवाहरलाल अपनी बकरी चरा रहे थे, तभी गन्ने के खेत से निकला बाघ एक बकरी को खींचकर गन्ने के खेत में ले गया। जहां उसने बकरी को निवाला बना लिया। जवाहरलाल के शोर मचाने पर तमाम ग्रामीण आ गए, लेकिन कोई गन्ने के खेत में बाघ को तलाशने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। सूचना वनाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
रोशननगर में पड्डे को भी बनाया निवाला
बुधेलीनानकार में सोमवार को दिन में हुए बाघ के हमले को लोग भुला भी नहीं पाए थे कि रात में पड़ोस के गांव रोशननगर में बाघ ने रूपराम के पशुबाड़ा में बंधे पड्डे पर हमला कर गन्ने के खेत में खींच ले गया। सूचना पर मंगलवार सुबह रोशननगर पहुंचे फॉरेस्टर रामप्रसाद ने बाघ के हमले की पुष्टि कर बताया कि घटना की सूचना अधिकारियों को दे दी गई है।
31एलकेएच56
रोशननगर में लगवाया पिंजरा
डीएफओ समीर कुमार ने देवीपुर बीट के ग्राम बुधेलीनानकार, नरसिंहपुर में बाघ के बढ़ेे हमलों के बाद रोशननगर गांव के दक्षिण में पिंजरा लगवाकर वहां वनकर्मियों और स्पॉट टीम की ड्यूटी लगा दी है।
उन्होंने बताया कि पिंजड़े के अंदर बाघ के हमले में मरे रूपराम के पड्डे का शव रखवा दिया गया है, साथ ही वहां बाघ पर वनकर्मियों की टीम निगरानी कर रही है। यदि बाघ शव खाने आएगा तो पिंजरे में कैद हो जाएगा। इस समय बाघ की लोकेशन रोशननगर गांव के दक्षिण में गन्ने के खेत में मिल रही है।