फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wild herd Caused havoc in the fields

जंगली हाथियों के झुंड  ने खेतों में मचाई तबाही

Tue, 08 Mar 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 08 Mar 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
 Wild herd Caused havoc in the fields
हाथी - फोटो : अमर उजाला
पलियाकलां में दुधवा नेशनल पार्क के जंगलों से आया एक जंगली हाथियों का झुंड बंशीनगर गांव तक आया और फिर दुधवा रोड पर भी पहुंचा। इस झुंड ने यहां के खेेतों में बुरी तरह तबाही मचाई और किसानों की कई एकड़ फसल नष्ट कर दी। इसके साथ ही उन्होंने यहां किसानों की कई झोपड़ियां नष्ट कर दीं। 
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क के जंगल से निकल कर आया एक जंगली हाथियों का झुंड सोमवार की रात बंशीनगर के खेतों और दुधवा रोड तक पहुंच गया। इस झुंड में बच्चों सहित करीब 50 हाथी शामिल थे।  उन्होंने खेतों में तबाही मचाते हुए रामचंदर पुत्र ठाकुर प्रसाद के खेत में बोया हुआ गन्ने का बीज, जमुना प्रसाद व प्रहलाद पुत्र जगतराम की गेहूं की फसल बर्बाद कर दी और खेत में बनी झोपड़ी को नष्ट कर दिया। इसके बाद पप्पू पुत्र कल्लू की गेहूं की फसल बर्बाद करते हुए  दुधवा रोड पार कर राजेंदर सिंह, गुरमेल सिंह के गन्ने के खेत से बीज उखाड़ कर  वापस जंगल में चले गए। इससे लोग पूरी रात हलकान रहे। उन्होंने जंगली हाथियों को रोकने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed