फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wild bird dropped among the population in Malani, shortly after death

मैलानी में आबादी के बीच गिरा जंगली पक्षी, कुछ देर में ही मौत

Wed, 20 Jan 2021 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Wild bird dropped among the population in Malani, shortly after death
मैलानी। कस्बे में सुबह एक जंगली पक्षी के आबादी के बीच मृत मिलने से आसपास के लोगों में दहशत मच गई। सूचना पर पशु चिकित्साधिकारी पक्षी का शव अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

मोहल्ला पुराना बाजार में साप्ताहिक बाजार के पास गली में स्थित आरओ प्लांट के कर्मचारी संदीप के मुताबिक, सुबह करीब दस बजे एक जंगली पक्षी प्लांट के पास आकर अचानक फड़फड़ाकर गिरा और कुछ ही देर बाद उसकी तड़पकर मौत हो गई, जिससे पास पड़ोस के लोगों में बर्ड फ्लू की आशंका से दहशत फैल गई। भाजयूमो के पीयूष अवस्थी ने इसकी सूचना पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जगदेव सिंह को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डॉ. सिंह ने मृत पक्षी की शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन वह उसकी पहचान नहीं कर सके। पक्षी का रंग तोते जैसा हरा, सिर पर लाल रंग: का बुलबुल जैसा छोटा सा ताज भी था। डॉ. के मुताबिक, मृत मिला पक्षी जंगली है और प्रारंभिक जांच में पक्षी में बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं दिखाई दिए हैं। उन्होंने ठंड से पक्षी की मौत होने की आशंका जताई है। डॉ. मृत पक्षी के शव को आइस बॉक्स में संरक्षित कर अपने साथ ले गए। उन्होंने बताया कि शव को जिला मुख्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बर्ड फ्लू में पक्षी की नाक और मुंह से तरल पदार्थ डिस्चार्ज होता है। प्रथम दृष्टया इस पक्षी की मौत बर्ड फ्लू के बजाय ठंड या किसी अन्य वजह से होने की आशंका लग रही है। फिर भी शव को संरक्षित कर जिला मुख्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. जगदेव सिंह, पशु चिकित्साधिकारी, मैलानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed