{"_id":"5fc1426a8ebc3e9b946f631f","slug":"wild-animals-lakhimpur-news-bly428307560","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल के चितवन निकुंज पार्क में मिला गैंडे के शिशु का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल के चितवन निकुंज पार्क में मिला गैंडे के शिशु का शव
विज्ञापन
नेपाल के चितवन पार्क में मिला मादा गैंडा शिशु का शव। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल के चितवन राष्ट्रीय निकुंज पार्क में गुरुवार को एक मादा गैंडा शिशु का शव मिलने से वन विभाग में अफरातफरी मच गई। अगस्त माह से अब तक यहां 15 गैंडों की मौत हो चुकी है।
नेपाल के राष्ट्रीय निकुंज पार्क में बीते छह माह से आए दिन गैंडों की मौत हो रही है। जिसको लेकर पार्क प्रशासन और वन्य जीव प्रेमियों में निराशा है। पार्क के प्रमुख संरक्षण अधिकृत वेद प्रसाद ढकाल ने बताया कि गुरुवार को पार्क के तहत नवलपुर क्षेत्र के कावासेती नगर पालिका के वार्ड नंबर 13 क्षेत्र में नमूना सामुदायिक वन के मुख्य द्वार पर एक मादा गैंडा शिशु का शव मिला। सूचना पर पहुंचे पार्क कर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पार्क के सूचना अधिकारी लोकेंद्र अधिकारी ने बताया कि उक्त मादा गैंडा शिशु पर व्यस्क नर गैंडे के हमला किए जाने की आशंका है। शिशु की उम्र लगभग पांच माह है तथा उसकी सींग और नाखून सुरक्षित मिले हैं। उधर चितवन राष्ट्रीय निकुंज पार्क में अगस्त माह से अब तक 15 गैंडों की मौत हो चुकी है। जिसमें 11 गैंडों की प्रकृतिक मौत हुई तो चार गैंडे शिकारियों का शिकार बने। लगातार गैंडों की मौत होने से पार्क प्रशासन में हड़कंप है वहीं वन्यजीव प्रेमियों में भी निराशा दौड़ गई है। वन तथा वातावरण मंत्रालय ने पार्क में लगातार हो रही गैंडों की मौत की जांच के लिए पहले ही जांच समिति की तैनाती की है। संवाद