फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wild Animals

गुलदार के शव को दफनाया

Thu, 12 Nov 2020 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Wild Animals
धनगढ़ी-नेपाल में गुलदार के हमले में घायल ग्रामीण। - फोटो : LAKHIMPUR
धनगढ़ी (नेपाल)। डडेलधुरा में नरभक्षी गुलदार और ग्रामीणों की बीच हुए टकराव में ग्रामीणों ने जहां गुलदार को मौत के घाट उतार दिया था। वहीं टकराव में कई घायल भी हो गए थे, जिनका इलाज डडेलधुरा में हो रहा है। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है वहीं वन कार्यालय ने गुलदार के शव का पोस्टमार्टम कराकर दफना दिया है।
विज्ञापन

पहाड़ी जिले डडेलधुरा के भागेश्वर गांव पालिका के वार्ड एक मर्मागाड़ क्षेत्र में सोमवार को दोपहर में दो बजे घास काटने गई 18 वर्षीय युवती माया महता निवासी शिवनाथ गांव पालिका वार्ड नंबर चार बगार गांव को गुलदार ने हमला कर मार दिया था। इससे पूर्व भी रविवार को 12 वर्षीय बालक को गुलदार ने मार दिया था। एक के बाद एक बालक और युवती की मौत से ग्रामीणों ने गुलदार को घेरकर मार दिया था। गुलदार और ग्रामीणों की दो घंटे की भिड़ंत में ग्रामीण विनोद, सुरेंद्र सिंह, राम सिंह माहता, अर्जुन सिंह, कृष्ण सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें डडेलधुरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बाबत डडेलधुरा वन अधिकृत विष्णु प्रसाद आचार्य ने बताया कि गुलदार के नरभक्षी होने पर उसे मारने के आदेश दिए गए थे लेकिन पुलिस और वनकर्मियों के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने उसे मार दिया। गुलदार के शव का पोस्टमार्टम कर उसका शव वन विभाग कार्यालय के परिसर में दफना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed