फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wild Animals

बाघिन के शिकार मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Wed, 09 Sep 2020 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
Wild Animals
Wild Animals
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। बाघिन के शिकार के मामले में वन विभाग ने एक और आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया है। इस गिरफ्तारी के साथ अब तक कुल छह लोग गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि वन विभाग ने इस मामले में 12 लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज जंगल से सटे एक खेत में 11 अगस्त को एक बाघिन का शव मिला था। जिसके गले में नायलान की रस्सी का फंदा बंधा हुआ था। जिससे बाघिन के शिकार की पुष्टि हुई थी। वन विभाग ने इस मामले में 12 लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज किया था। जिनमें से पांच लोगों को गिरफ्तार कर वन विभाग ने उन्हें जेल भेज दिया था। जबकि सात आरोपी फरार हो गए थे। वन विभाग ने शिकार के करीब 25 दिन बाद दबिश देकर एक और आरोपी थाना मैलानी की कुकरा पुलिस चौकी क्षेत्र के सीतारामपुर गांव निवासी प्रेमपाल को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे जेल भेज दिया गया है। अभी फिलहाल छह लोगों की गिरफ्तारी बाकी है। जिनकी तलाश में वन विभाग लगातार दबिश दे रहा है।
विज्ञापन

बाघिन के शिकार के मामले में 12 लोगों को नामजद करते हुए वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था। इनमें से एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में अब तक कुल छह आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ अनिल कुमार पटेल, उपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व, बफरजोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed